बिहार : दरभंगा में भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

दरभंगा : बिहार में दरभंगा पुलिस ने गुरूवार को हरियाणा से लाये गए भारी मात्रा में विदेशी शराब सहित एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है. पटना एसटीएफ के सहयोग से दरभंगा पुलिस द्वारा मामले का उद्भेदन हो सका. जानकारी के अनुसार जब्त शराब टाटा 1109 के अंडरग्राउंड बॉक्स में छिपाकर रखा गया था. एएसपी […]
दरभंगा : बिहार में दरभंगा पुलिस ने गुरूवार को हरियाणा से लाये गए भारी मात्रा में विदेशी शराब सहित एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है. पटना एसटीएफ के सहयोग से दरभंगा पुलिस द्वारा मामले का उद्भेदन हो सका. जानकारी के अनुसार जब्त शराब टाटा 1109 के अंडरग्राउंड बॉक्स में छिपाकर रखा गया था.
एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि पुलिस टाटा 1109 गाड़ी सहित रॉयल स्टैग ब्रांड की 210 कार्टून और सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हरियाणा के करनाल जिला अंतर्गत ग्रोन्दा थाना क्षेत्र के कमला गांव निवासी हरिराम के पुत्र रवींद्र कुमार के रूप में हुई है. जिससे पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




