सम्मान पा खिले टॉपरों के चेहरे
दरभंगा :प्रतिभा अपूर्व वस्तु के निर्माण की शक्ति है. जिनका निर्माण नहीं हुआ है उसे आप सामने रख दें तो उसका औचित्य स्पष्ट नहीं होगा. प्रभात खबर की ओर से दरबार हॉल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में उद्घाटनकर्ता के रूप में विचार व्यक्त करते हुए कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ देवनारायण […]
दरभंगा :प्रतिभा अपूर्व वस्तु के निर्माण की शक्ति है. जिनका निर्माण नहीं हुआ है उसे आप सामने रख दें तो उसका औचित्य स्पष्ट नहीं होगा. प्रभात खबर की ओर से दरबार हॉल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में उद्घाटनकर्ता के रूप में विचार व्यक्त करते हुए कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ देवनारायण झा ने सोमवार को उक्त बातें कही. कुलपति ने कहा कि दुर्भाग्य का विषय है कि यहां प्रतिभा का सम्मान नहीं होता. इस क्रम में उन्होंने हिंदी के कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला एवं मैथिली-हिंदी के कवि नागाजरुन की चर्चा की. उन्होंने कहा कि निराला जैसी प्रतिभा इलाहाबाद की गलियों में खाक छानकर तथा नागाजरुन जैसी प्रतिभा पूरे देश में घूमते हुए मौन हो गया. ऐसी स्थिति में नौनिहालों को प्रोत्साहन देना आवश्यक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










