जिले के प्रतिभावान बच्चे आज होंगे सम्मानित
दरभंगा. देश के भविष्य का सम्मान. आने वाले कल क ा सम्मान. उज्जवल सितारे का सम्मान. दृढ़ निश्चयी का सम्मान. यह सम्मान दरभंगा जिला के उन प्रतिभावान छात्रों का हो रहा है जो अपने विद्यालय में टॉपर आये हैं. अपनी मेधा का परचम लहराने का काम किया है. ऐसे प्रतिभावान छात्रों को प्रभात खबर सोमवार […]
दरभंगा. देश के भविष्य का सम्मान. आने वाले कल क ा सम्मान. उज्जवल सितारे का सम्मान. दृढ़ निश्चयी का सम्मान. यह सम्मान दरभंगा जिला के उन प्रतिभावान छात्रों का हो रहा है जो अपने विद्यालय में टॉपर आये हैं. अपनी मेधा का परचम लहराने का काम किया है. ऐसे प्रतिभावान छात्रों को प्रभात खबर सोमवार को सम्मानित करने जा रहा है. जिले के करीब चार सौ होनहार बच्चे को प्रभात खबर इस समारोह में सम्मानित करने जा रहा है.
कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्व विद्यालय के दरबार हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डा. देवनारायण झा करेंगे. जबकि मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कुमार रवि होंगे. वरीय पुलिस अधीक्षक एके सत्यार्थी, सिटी एससपी हिमांशु शंकर त्रिवेदी एवं पंजाब नेशनल बैंक के डीजीएम एसके सिंह इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे. इन्हीं अतिथियों के द्वारा सभी प्रतिभावानों को सम्मानित किया जायेगा. जबकि शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थान महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के बच्चे एवं बच्चियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे. सभी प्रतिभवान बच्चों को उनकी सफलता पर प्रोत्साहन के रुप में प्रभात खबर की ओर से मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










