Darbhanga News: इंडियन ऑयल लिखे टैंकर से 2208 बोतल विदेशी शराब बरामद

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 29 Jan 2026 9:56 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:थाना क्षेत्र के कछुआ गांव के निकट पुलिस ने बुधवार की देर रात इंडियन ऑयल तेल के टैंकर से विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की.

विज्ञापन

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान/कुशेश्वरस्थान पूर्वी. थाना क्षेत्र के कछुआ गांव के निकट पुलिस ने बुधवार की देर रात इंडियन ऑयल तेल के टैंकर से विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की. हालांकि पुलिस को देखते ही चालक टैंकर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला. तलाशी के दौरान टैंकर से विभिन्न ब्रांड की 82 कार्टन में रखी 2208 बोतलें विदेशी शराब बरामद की गयी. मामले में एसआइ मनोज कुमार शर्मा के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें गाड़ी मालिक पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी के कटहलतल्ला नागरकट्टा निवासी राज किशोर चौधरी तथा अज्ञात चालक को आरोपित किया गया है. बताया गया कि एसआइ मनोज कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ रात्रि गश्ती पर जा रहे थे, इसी दौरान रात करीब 2.35 बजे मद्य निषेध शाखा पटना द्वारा सूचना मिली कि सिंघिया-बेर चौक मार्ग में इंडियन ऑयल लिखे टैंकर में विदेशी शराब की बड़ी खेप जा रही है. एसआइ इसकी सूचना थानाध्यक्ष अंकित चौधरी को देते हुए बेर चौक से सिंघिया की ओर अपनी गाड़ी लेकर चले. इसी क्रम में कछुआ गांव के निकट पहुंचने पर इंडियन ऑयल लिखा टैंकर (डब्ल्यू बी 71 बी-2097) देख एसआइ ने चालक को गाड़ी रोकने का इशारा किया. पुलिस के कहने पर टैंकर रोक चालक उतरकर भागने लगा. पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह भागने में सफल हो गया. मौके पर थानाध्यक्ष चौधरी भी पहुंचे. गाड़ी को जब्त कर थाना लाये. गुरुवार की सुबह टैंकर की तलाशी लेने पर अंदर से इकोनिक ह्वाइट इलिट इंटरनेशनल ग्रीन ह्विस्की 20 कार्टन में 480 बोतल, रॉयल चैलेंज फिनिस्ट प्रिमियम ह्विस्की 29 कार्टन में 936 बोतल तथा रॉयल स्टेज प्रिमियम ह्विस्की 33 कार्टन में 792 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन