ePaper

दरभंगा में AIIMS की इमारत बनाने का काम CPWD ने मांगा, स्वास्थ्य मंत्रालय को लिखा पत्र

Updated at : 04 Jan 2020 2:23 PM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा में AIIMS की इमारत बनाने का काम CPWD ने मांगा, स्वास्थ्य मंत्रालय को लिखा पत्र

नयी दिल्ली : केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के महानिदेशक ने स्वास्थ्य मंत्रालय से अनुरोध किया है कि बिहार के दरभंगा में एम्स की इमारत बनाने का काम एजेंसी को सौंपा जाये. सीपीडब्ल्यूडी के महानिदेशक प्रभाकर सिंह ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय सचिव प्रीति सुदान को पत्र लिखकर कहा कि सीपीडब्ल्यूडी बिना किसी परेशानी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के महानिदेशक ने स्वास्थ्य मंत्रालय से अनुरोध किया है कि बिहार के दरभंगा में एम्स की इमारत बनाने का काम एजेंसी को सौंपा जाये. सीपीडब्ल्यूडी के महानिदेशक प्रभाकर सिंह ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय सचिव प्रीति सुदान को पत्र लिखकर कहा कि सीपीडब्ल्यूडी बिना किसी परेशानी के परियोजना को लागू करेगा.

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के महानिदेशक ने कहा है कि ऐसा समझा जाता है कि मंत्रालय ने बिहार के दरभंगा मेडिकल कॉलेज परिसर में नयी एम्स इमारत बनाने का फैसला किया है. सिंह ने कहा, ”हमारे पास बिहार में पहले से ही फील्ड में काम करनेवाली पर्याप्त इकाइयां हैं, जो इस काम को शुरू से अंत तक पूरा करने में सक्षम हैं.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन