दरभंगा में एम्स की संभावना तलाशने आयेगी केंद्रीय टीम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : जिला मुख्यालय में एम्स निर्माण की संभावना तलाशने के लिए 16 दिसंबर (सोमवार) को केंद्रीय टीम आयेगी़ टीम पूर्व से प्रस्तावित स्थल डीएमसीएच परिसर का निरीक्षण करेगी. सात सदस्यीय केंद्रीय टीम का नेतृत्व पीएमएसएसवाइ के सुनील शर्मा करेंगे. केंद्रीय टीम में एम्स, नयी दिल्ली के डॉ डीके शर्मा, एम्स, पटना के डॉ रामजी […]
विज्ञापन
दरभंगा : जिला मुख्यालय में एम्स निर्माण की संभावना तलाशने के लिए 16 दिसंबर (सोमवार) को केंद्रीय टीम आयेगी़ टीम पूर्व से प्रस्तावित स्थल डीएमसीएच परिसर का निरीक्षण करेगी. सात सदस्यीय केंद्रीय टीम का नेतृत्व पीएमएसएसवाइ के सुनील शर्मा करेंगे.
केंद्रीय टीम में एम्स, नयी दिल्ली के डॉ डीके शर्मा, एम्स, पटना के डॉ रामजी सिंह, रायवरेली के जीपी श्रीवास्तव, सीनियर आर्किटेक्ट मुकेश कुमार वाजपेयी, पीएमएसएसवाइ के निदेशक संजय राय व विशेष आमंत्रित सदस्य एचएलएल के सीनियर आर्किटेक्ट आरके खेतान शामिल हैं. टीम 16 दिसंबर की दोपहर 12 बजे यहां पहुंचेगी. केंद्रीय स्वास्थ्य और कल्याण मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार को पत्र लिखकर निरीक्षण के बाबत जानकारी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










