मेडिकल हॉस्टल के 700 छात्रों के समक्ष भोजन की समस्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : पिछले दिनों लगातार हुई झमाझम बारिश ने मेडिकल छात्रों को परेशानी में डाल दिया है. डीएमसीएच के हाॅस्टल व मेस के अंदर पानी प्रवेश कर गया है. उनके समक्ष आवास के साथ ही भोजन की समस्या खड़ी हो गयी है. हालांकि पानी कम होने पर गर्ल्स हाॅस्टल व अन्य छात्रावासों में मेस में […]
विज्ञापन
दरभंगा : पिछले दिनों लगातार हुई झमाझम बारिश ने मेडिकल छात्रों को परेशानी में डाल दिया है. डीएमसीएच के हाॅस्टल व मेस के अंदर पानी प्रवेश कर गया है. उनके समक्ष आवास के साथ ही भोजन की समस्या खड़ी हो गयी है. हालांकि पानी कम होने पर गर्ल्स हाॅस्टल व अन्य छात्रावासों में मेस में काम शुरू हो गया है, लेकिन अभी भी अधिकांश छात्रों के समक्ष यह समस्या बनी हुई है.
छात्रों को विगत चार दिनों से बाहर से खाना मंगाना पड़ रहा है. छात्रों ने बताया कि बाहर से मंगाया गया खाना मंहगा एवं घटिया क्वालिटी का होता है. जलजमाव के कारण उन लोगों ने भी डिलिवरी देने से मना कर दिया है. लिहाजा कई छात्रों को बाहर से सामग्री लाकर छात्रावास में ही खाना बनाना पड़ रहा है. इस परिस्थिति में कई छात्र छात्रावास छोड़कर घर चले गये हैं. मेस से जलनिकासी होने के बाद उसे साफ करने में तीन से चार दिन का वक्त लगने का अनुमान है. तब तक छात्रों को इस समस्या से जूझना पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










