आवास सहायक को वार्ड सदस्य के पति ने पीटा, फाड़ डाले अभिलेख

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2019 1:25 AM

विज्ञापन

कमतौल : अहियारी दक्षिणी पंचायत के बथाना चौक पर चार सितंबर की शाम जियो टैगिंग कर लौट रहे आवास सहायक के साथ वार्ड सदस्या के पति एवं उसके सहयोगियों ने मारपीट की. साथ ही कई अभिलेखों को फाड़ दिया. मौके पर उप मुखिया संजय कुमार राय, सुमन कुमार राय व अन्य ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर […]

विज्ञापन

कमतौल : अहियारी दक्षिणी पंचायत के बथाना चौक पर चार सितंबर की शाम जियो टैगिंग कर लौट रहे आवास सहायक के साथ वार्ड सदस्या के पति एवं उसके सहयोगियों ने मारपीट की. साथ ही कई अभिलेखों को फाड़ दिया. मौके पर उप मुखिया संजय कुमार राय, सुमन कुमार राय व अन्य ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर आवास सहायक को बचाया.

इस मामले में आवास सहायक नागेश्वर लाल यादव द्वारा दिये गये आवेदन पर पुलिस ने वार्ड सदस्या के पति रामहृदय यादव सहित अन्य सहयोगियों पर जानलेवा हमला करने व अभिलेख लूट लेने के आरोप पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. थानाध्यक्ष सरवर आलम ने बताया कि गुरुवार को मामले की जांच कराने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. आवास सहायक ने आवेदन में बताया है कि सभी आरोपित नशे में थे और अपराधी प्रवृत्ति के हैं. इन लोगों पर पूर्व से भी कमतौल थाना में कई मामले दर्ज हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन