ePaper

शर्मनाक :नवजात पुत्र को बेच कर पिता ने खरीद लिया ऑटो

Updated at : 28 Aug 2019 2:33 AM (IST)
विज्ञापन
शर्मनाक :नवजात पुत्र को बेच कर पिता ने खरीद लिया ऑटो

दरभंगा :धन की लालच में अंधा एक पिता अपने नवजात पुत्र को ही बेच दिया. इससे भी मन नहीं भरा तो वह सात वर्षीय पुत्र को भी बेचने के प्रयास में जुट गया. हालांकि इस प्रयास को बच्चे के दादा ने असफल कर दिया. मामला तब उजागर हुआ जब लालची युवक का पिता अपने पौत्र […]

विज्ञापन

दरभंगा :धन की लालच में अंधा एक पिता अपने नवजात पुत्र को ही बेच दिया. इससे भी मन नहीं भरा तो वह सात वर्षीय पुत्र को भी बेचने के प्रयास में जुट गया. हालांकि इस प्रयास को बच्चे के दादा ने असफल कर दिया. मामला तब उजागर हुआ जब लालची युवक का पिता अपने पौत्र को बचाने के लिए सिटी एसपी योगेन्द्र कुमार के पास पहुंचे. मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के एकभिंडा निवासी बाबू प्रसाद यादव की ओर से सिटी एसपी को आवेदन सौंपा गया.

सिटी एसपी से मिलने के दौरान उनके साथ पौत्र भी था. श्री यादव का आरोप है कि उनके पुत्र अशोक यादव ने पैसा की लालच में अपने छोटे बेटे को जन्म के तुरंत बाद बेच दिया. बेचने के बाद मिले पैसे से उसने एक टेंपो खरीद लिया. वहीं अशोक अपने दूसरे पुत्र सात वर्षीय सूरज को भी बेचना चाहता है. बाबू प्रसाद यादव का कहना है कि वे धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं. जीवन यापन करने के लिए बाहर जाना पड़ता है. इस दौरान सूरज को किसी सुरक्षित जगहपर रखना पड़ता है, जिससे काफी परेशानी होती है.
उनका कहना है कि इस संबंध में 26 अगस्त को वे सदर थाना में आवेदन देने गये थे, लेकिन थाना में आवेदन लेने से इंकार कर दिया गया. सिटी एसपी से कहा कि उनका पुत्र अशोक नशापान का आदी है. साथ ही बदमाश प्रवृत्ति का है. इस संबंध में सिटी एसपी ने बताया कि आवेदक ने अपने पुत्र पर जो आरोप लगाया है, वह काफी संगीन है. सदर थानाध्यक्ष को जांच का निर्देश दिया गया है. आरोप सही पाया गया तो आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन