एक अगस्त से दरभंगा से शुरू होगी उड़ान

Published at :07 Mar 2019 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
एक अगस्त से दरभंगा से शुरू होगी उड़ान

दरभंगा : राज्य में पटना और गया के बाद अब दरभंगा से भी हवाई सेवा शुरू होने का सपना साकार होने जा रहा है. एक अगस्त से दरभंगा हवाई अड्डे से दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु के लिए स्पाइस जेट कंपनी का 737-800 एयरक्राफ्ट यात्रियों को लेकर उड़ान भरेगा. बुकिंग एक मई से शुरू होगी. यह […]

विज्ञापन

दरभंगा : राज्य में पटना और गया के बाद अब दरभंगा से भी हवाई सेवा शुरू होने का सपना साकार होने जा रहा है. एक अगस्त से दरभंगा हवाई अड्डे से दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु के लिए स्पाइस जेट कंपनी का 737-800 एयरक्राफ्ट यात्रियों को लेकर उड़ान भरेगा. बुकिंग एक मई से शुरू होगी. यह एयरक्राफ्ट 189 सीटर होगा. स्पाइसजेट कंपनी के एवीपी रेवेन्यू नवनीत कुमार और पटना एयरपोर्ट के मैनेजर सैयद जेड हसन ने बुधवार को पत्रकारों को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि रनवे का काम अंतिम चरण में है. कार्य समापन के बाद एक अगस्त को स्पाइस जेट का विमान यहां से उड़ान भरना शुरू कर देगा. दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु तीनों जगहों के लिए यात्रियों को करीब तीन हजार रुपये किराया देना होगा. यह केवल पहले 40 यात्रियों के लिए होगा. 40 सीटें बुक हो जाने के बाद यात्री किराये में बढ़ोतरी हो सकती है. दरभंगा से दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु का सफर डेढ़ से सवा दो घंटे के अंदर पूरा हो जायेगा.
मौके पर मौजूद जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने बताया कि मिथिलावासियों का चिर प्रतीक्षित सपना साकार होने जा रहा है. जिलावासियों को यह सौगात मिलने वाली है. शिक्षा, चिकित्सा, व्यावसायिक क्षेत्र के साथ अन्य क्षेत्र के लोग भी इसका लाभ उठा सकेंगे. बहुत जल्द यह सांस्कृतिक राजधानी आसपास के क्षेत्रों के लिए आवागमन के केन्द्र के रूप में विकसित हो जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन