डीएमसीएच के आपातकालीन विभाग में बेजान पड़ी है महिला

Published at :22 Jun 2018 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
डीएमसीएच के आपातकालीन विभाग में बेजान पड़ी है महिला

दरभंगा : डीएमसीएच के आपातकालीन विभाग स्थित रैन-बसेरा में बुधवार से एक अज्ञात बुजुर्ग महिला बेजान पड़ी हुई है. उसकी मदद करने के लिये अभी तक अस्पताल का कोई कर्मी सामने नहीं आया है. जानकारी के अनुसार विगत दो दिनों से वह परिसर में भटक रही थी. पूछने पर महिला अपने आपको पटना की रहने […]

विज्ञापन

दरभंगा : डीएमसीएच के आपातकालीन विभाग स्थित रैन-बसेरा में बुधवार से एक अज्ञात बुजुर्ग महिला बेजान पड़ी हुई है. उसकी मदद करने के लिये अभी तक अस्पताल का कोई कर्मी सामने नहीं आया है. जानकारी के अनुसार विगत दो दिनों से वह परिसर में भटक रही थी. पूछने पर महिला अपने आपको पटना की रहने वाली बताती है. आगे कुछ भी बताने में वह असमर्थ है. बताया जाता है कि 20 जून को प्रशासन के द्वारा उस महिला को कहीं से लाकर डीएमसीएच के आपातकालीन विभाग में छोड़ दिया गया था. मानवता के नाम पर किसी ने उसकी कोई सुधि नहीं ली. खाने-पीने की कौन कहे हाल-चाल पूछने के लिये भी कोई नहीं आया. डीएमसीएच में इस विभागीय लापरवाही से लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है. लोगों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन की इस लापवाही से मानवता को ठेस पहुंची है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन