अब 30 बीमारियों की होगी पहचान

दरभंगा : डीएमसी ऑडिटोरियम में माइक्रोबायलॉजी विभाग की ओर से चिकनगुनिया व डेंगू पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. उदघाटन प्राचार्य डॉ आरके सिन्हा एवं अन्य ने दीप जलाकर किया. इससे पूर्व माइक्रोबायलोजी विभाग में प्राचार्य डॉ सिन्हा ने वायरोलॉजी लेवेल टू लैब का उद्घाटन किया. मौके पर प्राचार्य श्री सिन्हा ने कहा कि लैब […]
दरभंगा : डीएमसी ऑडिटोरियम में माइक्रोबायलॉजी विभाग की ओर से चिकनगुनिया व डेंगू पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. उदघाटन प्राचार्य डॉ आरके सिन्हा एवं अन्य ने दीप जलाकर किया. इससे पूर्व माइक्रोबायलोजी विभाग में प्राचार्य डॉ सिन्हा ने वायरोलॉजी लेवेल टू लैब का उद्घाटन किया. मौके पर प्राचार्य श्री सिन्हा ने कहा कि लैब खुलने से वायरस जनित महामारी की रोकथाम में मदद मिलेगी. विभागाध्यक्ष डॉ बाइके सिंह ने कहा कि पीएमसीएच के बाद यहां लैब की स्थापना की गयी है. करीब 30 विभिन्न वाइरस जनित बीमारियों का पता लगाने एवं महामारी की रोकथाम में लैब कारगर साबित होगा. लैब की देखरेख पांच वर्षों तक इंडियन कांउन्सिल मेडिकल रिसर्च विभाग करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




