दरभंगा : कांग्रेस से एमपी चुनाव लड़ेंगे कीर्ति आजाद

दरभंगा : भाजपा से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद लोकसभा चुनाव दरभंगा से ही लड़ेंगे. यह एलान गुरुवार को उन्होंने विज्ञप्ति जारी कर किया. इसमें हालांकि उन्होंने किसी दल का नाम तो स्पष्ट नहीं किया, लेकिन कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ने के स्पष्ट संकेत दिये हैं. कहा कि देश के राजनीतिक हालात जिस तरह बदल […]
दरभंगा : भाजपा से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद लोकसभा चुनाव दरभंगा से ही लड़ेंगे. यह एलान गुरुवार को उन्होंने विज्ञप्ति जारी कर किया. इसमें हालांकि उन्होंने किसी दल का नाम तो स्पष्ट नहीं किया, लेकिन कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ने के स्पष्ट संकेत दिये हैं.
कहा कि देश के राजनीतिक हालात जिस तरह बदल रहे हैं, उसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में लोगों का भरोसा बढ़ा है. पंडित जवाहरलाल नेहरू का आजादी में और स्वतंत्र भारत के निर्माण में अहम भूमिका रही है. उन्होंने कहा कि इस परिवार ने देश की अखंडता-एकता व सामाजिक सद्भाव के लिए इंदिरा गांधी व राजीव गांधी की कुर्बानियां तक दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




