अकेले पहुंचे जमादार के सामने दिया घटना को अंजाम अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

Published at :08 Jun 2018 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
अकेले पहुंचे जमादार के सामने दिया घटना को अंजाम अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

बेनीपुर : बेनीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग में बहेड़ा थाना क्षेत्र के नारिबांध के निकट अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया. सूचना पर पहुंची बहेड़ा पुलिस उसे लेकर पीएचसी पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसकी पहचान बहेड़ी थाना के कमलपुर घाट निवासी राजेश कुमार […]

विज्ञापन

बेनीपुर : बेनीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग में बहेड़ा थाना क्षेत्र के नारिबांध के निकट अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया. सूचना पर पहुंची बहेड़ा पुलिस उसे लेकर पीएचसी पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसकी पहचान बहेड़ी थाना के कमलपुर घाट निवासी राजेश कुमार दास के 35 वर्षीय पुत्र हीरा दास के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार बिना नंबर की बाइक से दरभंगा से बेनीपुर की ओर जा रहा था. इसी बीच अज्ञात वाहन चालक ने उसे ठोकर मार दी. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बहेड़ा पुलिस को दी. बहेड़ा पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंच उसे इलाज के लिए बहेड़ा पीएचसी लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन