Bihar News: फिजियोथेरेपिस्ट सहित अन्य पदों के लिए कटऑफ मार्क्स जारी, जानें इस वेबसाइट पर मिलेगी पूरी डिटेल्स

Updated at : 09 Oct 2021 10:19 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: फिजियोथेरेपिस्ट सहित अन्य पदों के लिए कटऑफ मार्क्स जारी, जानें इस वेबसाइट पर मिलेगी पूरी डिटेल्स

Bihar News: बिहार तकनीकी आयोग की ओर से फिजियोथेरेपिस्ट, ऑप्थेल्मिक सहायक, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी व मत्स्य विकास पदाधिकारी के पद के लिए कटऑफ जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार तकनीकी आयोग की ओर से फिजियोथेरेपिस्ट, ऑप्थेल्मिक सहायक, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी व मत्स्य विकास पदाधिकारी के पद के लिए कटऑफ जारी किया है. ऑप्थेल्मिक सहायक के लिए अनारक्षित केटेगरी में कटऑफ मार्क्स 55.248, इडब्लूएस के लिए 39.62 व एससी के लिए 39.9 कटऑफ रखा गया है.

इसके अलावा ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट के लिए अनारक्षित केटेगरी में 55.776, इडब्लूएस के लिए 35.652 व एससी के लिये 32.118 कटऑफ मार्क्स रखा गया है. मत्स्य प्रसार पदाधिकारी के लिए अनारक्षित केटेगरी में 64.118, इडब्लूएस में सभी आमंत्रित को रखा गया. वहीं फिजियोथेरेपिस्ट के पद के लिये अनारक्षित केटेगरी में 66.61, इडब्लूएस के लिए 45.36 व एससी के लिए 45.36 कटऑफ मार्क्स रखा गया है.

इसी तरह अन्य आरक्षित वर्गों के लिए भी अलग-अलग कटऑफ मार्क्स जारी किया गया है, जो आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है. इन पदों के लिए कटऑफ निकालने पर अगर अभ्यर्थी को आपत्ति है, तो दी गयी तिथि पर आयोग की वेबसाइट के जरिये आपत्ति कर सकते हैं. इन पदों के लिए 9 से 21 अक्तूबर तक अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन