Sarkari Jobs: बिहार पुलिस और होमगार्ड में कांस्टेबल परीक्षा की तारीख जारी, इस दिन से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Bihar Police Jobs: बिहार पुलिस की ड्राइवर कांस्टेबल परीक्षा अगले साल 3 जनवरी को आयोजित होगी. केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने वेबसाइट पर आधिकारिक अधिसूचना जारी की है.
Bihar Police Jobs: बिहार पुलिस की ड्राइवर कांस्टेबल परीक्षा अगले साल 3 जनवरी को आयोजित होगी. केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने वेबसाइट पर आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. फिजिकल एफिशिएंसी, ड्राइवर एबिलिटी टेस्ट से 1,722 ड्राइवर कांस्टेबल का चयन करेगा.
Also Read: Sarkari Naukri News : कहीं निकल ना जाये सरकारी नौकरी का मौका, 23 नवंबर है अंतिम तारीख
इसके पहले परीक्षा का आयोजन 14 अक्टूबर को किया जाना था. इसके साथ ही होमगार्ड में सिपाही के 551 पदों पर भर्ती की परीक्षा तिथि की भी घोषणा कर दी गई है. यह परीक्षा 24 जनवरी को आयोजित की जाएगी. बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान परीक्षा केंद्र नहीं मिलने पर परीक्षा स्थगित कर दी गई थी.
Also Read: Sarkari Naukri-Result 2020 Live Updates: 10वीं-12वीं से लेकर विभिन्न योग्यताओं के साथ पोस्ट ऑफिस, पुलिस, बैंक में सरकारी जॉब के लिए ऐसे करें आवेदन
परीक्षा से एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. एडमिट कार्ड को csbc.nic.in वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है. बिहार पुलिस में चालक सिपाही के 1722 और होमगार्ड में सिपाही के 551 पदों पर रिक्रूटमेंट होनी है. पहले परीक्षाएं 14 और 18 अक्टूबर को आयोजित होनी थी.
Posted : Abhishek.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




