ePaper

सुल्तानगंज गंगा में एक नहीं अनेकों मगरमच्छ, चकमा देकर खोज रहे शिकार, एक को पानी में खींचा..

Updated at : 22 Aug 2022 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
सुल्तानगंज गंगा में एक नहीं अनेकों मगरमच्छ, चकमा देकर खोज रहे शिकार, एक को पानी में खींचा..

भागलपुर के सुलतानगंज में मगरमच्छ (Crocodile) का आतंक बढ़ा हुआ है. वन विभाग के सूत्रों का कहना है एक नहीं गंगा में अनेकों मगरमच्छ हैं.

विज्ञापन
undefined

इस बात का खुलासा तब हुआ जब शनिवार को एक मगरमच्छ (Crocodile) ने गंगा में स्नान करने गए एक युवक को अपना निशाना बनाया है. सुल्तानगंज स्थित गंगा नदी जहाज घाट के समीप मगरमच्छ ने स्नान करने गए युवक (Crocodile Targeted The Youth Taking Bath) को पानी के अंदर खींच लिया और उसके एक पैर को चबा गया.

undefined

मगरमच्छ (Crocodile) के हमले से घायल हुआ युवक किसी प्रकार मगरमच्छ के चंगुल से बाहर निकला. लेकिन, तब तक मगरमच्छ ने युवक के दायां पैर का मांश नोच लिया और उसके नुकीले दांत से उसके पैर की हड्डी भी टूट भी गई. 43 वर्षीय जख्मी युवक सुरेश मंडल पेशे से किसान हैं. इस हमले के बाद सुरेश के परिजनों ने उसे शहर के एक प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया है. जहां उनको बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर रेफर किया गया है.

undefined

सुल्तानगंज में पिछले एक सप्ताह से मगरमच्छ ने यहां आतंक मचा रखा है. सबसे पहले अजगैवीनाथ मंदिर के पास पिछले दिनों एक मगरमच्छ देखा गया था. श्रावणी मेला के दौरान उसके दिखते ही श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया था.

undefined

कहा जाता है कि सुल्तानगंज के गंगा में एक नहीं कई मगरमच्छ हैं. लेकिन, वन विभाग उनको पकड़ने में असफल रहा है. वन विभाग के सूत्रों का कहना है कि गंगा में एक नहीं 12 मगरमच्छ है.

undefined

मगरमच्छों की संख्या बढ़ने के बाद ये अब गंगा नदी से निकल कर शिकार खोजने शहर में प्रवेश कर जा रहे हैं. इसके कारण पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है.

undefined

मगरमच्छ को बाहर देखते ही ग्रामीणों में अफरातफरी मच गयी. किसी तरह मगरमच्छ को वापस पानी में भगायाजा रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन