Bihar Crime : पटना में अपराधी बेलगाम, सरेआम की युवक की हत्या
Published by : Prashant Tiwari Updated At : 17 Oct 2024 9:20 PM
Bihar Crime : नीतीश कुमार की हत्या से आक्रोशित लोगों के प्रदर्शन के कारण एनएच 30 के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई.
बिहार की राजधानी पटना में इन दिनों अपराधी बेलगाम होते जा रहे है. राजधानी के रामकृष्ण थाना क्षेत्र से छह दिन पहले अपहृत नीतीश कुमार की बदमाशों ने हत्या कर दी. युवक का शव बरामद होते ही ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 30 को जाम कर दिया. परिजनों ने इस मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है.
पुलिस ने बरती लापरवाही- परिजन
युवक की हत्या के बाद परिजनों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि नीतीश के अपहरण के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई थी. जिसमें चार लोगों पर अपहरण में शामिल होने की शंका जाहिर की गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा था, लेकिन फिर उसे छोड़ दिया गया. परिजनों का कहना है कि पुलिस सही तरीके से कार्रवाई करती तो नीतीश को बचाया जा सकता था. लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया.
नेशनल हाईवे 30 पर लगा लंबा जाम
नीतीश कुमार की हत्या से आक्रोशित लोगों के प्रदर्शन के कारण एनएच 30 के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. जिसके कारण लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prashant Tiwari
प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










