Coronavirus in Bihar : 35 दिनों के बाद बिहार में रिकवरी रेट 90 प्रतिशत से ऊपर, 15 जिलों में 100 से कम नये केस

Published at :20 May 2021 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar : 35 दिनों के बाद बिहार में रिकवरी रेट 90 प्रतिशत से ऊपर, 15 जिलों में 100 से कम नये केस

राज्य में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 35 दिन बाद 90% के ऊपर पहुंच गयी है, जबकि संक्रमण दर 4.5% से नीचे आ गयी है. 24 घंटे में 12,043 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए. इसके साथ ही रिकवरी दर बढ़ कर 90.64% हो गयी.

विज्ञापन

पटना. राज्य में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 35 दिन बाद 90% के ऊपर पहुंच गयी है, जबकि संक्रमण दर 4.5% से नीचे आ गयी है. 24 घंटे में 12,043 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए. इसके साथ ही रिकवरी दर बढ़ कर 90.64% हो गयी. इसके पहले 14 अप्रैल को रिकवरी दर 91.40% थी.

वहीं, रिकॉर्ड एक लाख 40 हजार 102 सैंपलों की जांच में 6059 नये पॉजिटिव पाये गये. इस तरह संक्रमण दर और घटकर 4.32% रही, जो 12 अप्रैल के बाद सबसे कम है. 12 अप्रैल को संक्रमण दर 3.75% रही थी, जो 13 अप्रैल को बढ़ कर 4.44% हाे गयी थी. इधर मरने वालों की संख्या लगातार दूसरे दिन भी 100 से अधिक रही.

बुधवार को 104 कोेराेना मरीजों की मौत हुई. मंगलवार को यह आंकड़ा 111 था. एक्टिव मरीजों की संख्या घट कर 58,610 हो गयी है, जो 20 अप्रैल के बाद सबसे कम है.

पटना जिले में सर्वाधिक 1244 नये पॉजिटिव पाये गये. हालांकि, पटना के अलावा किसी भी जिले में 400 से अधिक नये केस नहीं मिले हैं. पटना के बाद बेगूसराय में 335, सुपौल में 278, भागलपुर में 261, गया में 259, मधुबनी में 247, औरंगाबाद में 227, नालंदा में 212, अररिया में 198 सैंपल पॉजिटिव पाये गये.

गोपालगंज में 194, मुजफ्फरपुर में 178, समस्तीपुर व सारण में 175-175, पूर्णिया में 163, पूर्वी चंपारण में 142, किशनगंज में 134, मधेपुरा में 132 सैंपल पॉजिटिव पाये गये.

सहरसा में 120, वैशाली में 119, पश्चिम चंपारण में 128, मुंगेर में 117, सीतामढ़ी में 107 और कटिहार में 106 नये पॉजिटिव पाये गये. इसके अलावा अन्य राज्यों के 59 सैंपल भी पॉजिटिव पाये गये.

राज्य में पिछले 24 घंटों में कुल 140102 सैंपलों की जांच की गयी. अभी राज्य में कुल 58610 एक्टिव केस हैं. इधर इस दौरान राज्य में कुल 104 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो गयी.

15 जिलों में 100 से कम नये केस

जिला संख्या

  1. कैमूर 24

  2. बांका 31

  3. रोहतास 34

  4. खगड़िया 37

  5. भोजपुर 39

  6. जहनाबाद 39

  7. शेखपुरा 40

  8. शिवहर 40

  9. बक्सर 41

  10. लखीसराय 41

  11. अरवल 53

  12. नवादा 69

  13. जमुई 70

  14. सीवान 94

  15. दरभंगा 95

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन