Coronavirus in Bihar : बिहार में मिले कोरोना के 3306 नये केस, 16 जिलों में 50 से नीचे पहुंचा आंकड़ा

Published at :26 May 2021 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar : बिहार में मिले कोरोना के 3306 नये केस, 16 जिलों में 50 से नीचे पहुंचा आंकड़ा

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 3306 नये कोरोना पॉजिटिव केस पाये गये हैं. इसमें 16 जिलों में 50 से कम नये संक्रमित तो 11 जिलों में 50-100 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इधर राज्य के शेष 17 जिलों में बेगूसराय को छोड़कर किसी में भी 300 से अधिक नये कोरोना संक्रमित नहीं पाये गये.

विज्ञापन

पटना. राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 3306 नये कोरोना पॉजिटिव केस पाये गये हैं. इसमें 16 जिलों में 50 से कम नये संक्रमित तो 11 जिलों में 50-100 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इधर राज्य के शेष 17 जिलों में बेगूसराय को छोड़कर किसी में भी 300 से अधिक नये कोरोना संक्रमित नहीं पाये गये.

पटना जिले में अभी तक का सबसे कम 285 नये कोरोना संक्रमित पाये गये.पटना से अधिक 313 नये कोरोना संक्रमित बेगूसराय में पाया गया. इधर राज्य का रिकवरी रेट बढ़कर अब 94.27 प्रतिशत हो गया है.

पिछले 24 घंटों में कुल 104 लोगों की मौत हुई है. साथ ही इस दौरान कुल 144105 सैंपलों की जांच की गयी. साथ ही 6015 लोग ठीक होकर घर लौट गये हैं. एक्टिव केस की संख्या अब 35129 रह गयी है.

राज्य के जिन जिलों में 50 से कम नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं उनमें अरवल में 40, बांका में पांच, बेगूसराय में 20, भोजपुर में 23, बक्सर में 21, जुमुई में 23, जहानाबाद में 25, कैमूर में 20, खगड़िया में 40, लखीसराय में 19, मुंगेर में 47 पॉजिटिव शामिल हैं.

नवादा में 19, रोहतास में 50, सहरसा में 48, शेखपुरा में 21 और शिवहर में 36 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इधर जिन जिलों में 50-100 नये पॉजिटिव पाये गये हैं उनमें अररिया में 92, औरंगाबाद में 96, पूर्वी चंपारण में 69, गया में 92. किशनगंज में 71 पॉजिटिव शामिल हैं.

मधेपुरा में 67, मधुबनी में 57, सारण में 54, सीतामढ़ी में 73, वैशाली में 95 और पश्चिम चंपारण में 99 नये पॉजिटिव पाये गये. साथ ही बेगूसराय में 313, दरभंगा में 102. गोपालगंज में 148, कटिहार में 166 पॉजिटिव शामिल हैं.

मुजफ्फरपुर में 171, नालंदा में 113, पटना में 285, पूर्णिया में 208, समस्तीपुर में 237 और सीवान में 114 पॉजिटिव शामिल हैं. इसके अलावा अन्य जिलों के 23 लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाये गये हैं.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन