पटना में फिर मिले कोरोना के 90 संक्रमित मरीज, चार धाम यात्रा कर लौटे 56 यात्री निकले पॉजिटिव

Coronavirus: चार धाम यात्रा कर बिहार लौटे लोगों में सबसे अधिक कोरोना की पुष्टि हुई है. इनमें चार धाम की यात्रा करने वाले लोग भी शामिल हैं. बीते एक महीने में प्रदेश में कुल 56 ऐसे लोग मिले हैं, जो चार धाम की यात्रा कर लौटे हैं और उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है.
पटना. बिहार में पिछले 24 घंटे में 186 नये कोरोना संक्रमित मिले़ इनमें सबसे अधिक 90 नये संक्रमित पटना जिले में पाये गये हैं. इसके साथ ही पटना में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी 604 हो गया है. इससे एक दिन पूर्व पटना जिले में 104 नये मरीज मिले थे. वहीं, गुरुवार को जिले में 17 मरीज स्वस्थ्य हुए़ वहीं, राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 993 हो गयी है. हालांकि, राहत की बात है कि इनमें 967 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं. पिछले 24 घंटे में 126 संक्रमित स्वस्थ हुए.
पटना के अलावा भागलपुर में 15, गया में 11, सारण में आठ, बेगूसराय में सात, खगड़िया में सात, रोहतास व मुजफ्फरपुर में छह-छह, पूर्णिया, अरवल, दरभंगा व सीतामढ़ी में चार-चार, मधेपुरा व वैशाली में तीन-तीन, जहानाबाद व सुपौल में दो-दो, अररिया, बांका, पूर्वी चंपारण, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, सहरसा, समस्तीपुर और पश्चिम चंपारण में एक-एक नये संक्रमित मिले हैं. अन्य राज्य का एक व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.
दूसरे प्रदेशों से यात्रा कर बिहार लौटे लोगों में सबसे अधिक कोरोना की पुष्टि हुई है. इनमें चार धाम की यात्रा करने वाले लोग भी शामिल हैं. बीते एक महीने में प्रदेश में कुल 56 ऐसे लोग मिले हैं, जो चार धाम की यात्रा कर लौटे हैं और उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. इनमें सबसे अधिक 19 पटना जिले के लोग हैं. शहर के पटना एयरपोर्ट, पटना जंक्शन, दानापुर रेलवे स्टेशन के अलावा बस स्टैंड में पहली जून से 30 जून तक के बीच यात्रियों की हुई कोरोना जांच में यह पुष्टि हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




