Corona Vaccine Update : बिहार में आम लोगों को फरवरी से मिलेगा कोरोना वैक्सीन? स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Jan 2021 8:53 PM
Corona Vaccine in bihar :बिहार में कोरोना वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है. राज्य में 25 जनवरी तक फ्रंटलाइन वर्करों के आंकड़े जुटाने के बाद फरवरी से 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों के रजिस्ट्रेशन की तैयारी शुरू हो जायेगी. इस उम्रवर्ग के लोगों का जिलावार रजिस्ट्रेशन किया जायेगा. इसमें मतदाता सूची के आधार पर सूचनाएं जुटायी जायेगी.
Corona vaccine News :बिहार में कोरोना वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है. राज्य में 25 जनवरी तक फ्रंटलाइन वर्करों के आंकड़े जुटाने के बाद फरवरी से 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों के रजिस्ट्रेशन की तैयारी शुरू हो जायेगी. इस उम्रवर्ग के लोगों का जिलावार रजिस्ट्रेशन किया जायेगा. इसमें मतदाता सूची के आधार पर सूचनाएं जुटायी जायेगी.
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों का कहना है कि अब 50 वर्ष से अधिक उम्र के जिन लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जायेगा, उनको चार ग्रुपों में बांट दिया जायेगा. पहले ग्रुप में 50-59 वर्ष के लोगों को शामिल किया जायेगा. उसके बाद दूसरे ग्रुप में 60-69, तीसरे ग्रुप में 70-79 और चौथे ग्रुप में 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के नाम शामिल किये जायेगा. राज्य स्वास्थ्य समिति के माध्यम से ऐसे लोगों को चिह्नित करने और उनके रजिस्ट्रेशन करने की जिम्मेदारी दी गयी है.
बताया जा रहा है कि फरवरी से ऐसे करीब दो करोड़ लोगों का डाटा और रजिस्ट्रेशन का काम शुरू होगा. जिन लोगों का रजिस्ट्रेशन का काम पूरा हो जायेगा, उनको एसएमएस के माध्यम से सूचना देकर टीकाकरण के लिए वैक्सीन सेंटर पर बुलाया जायेगा. इनमें पहला एसएमएस रजिस्ट्रेशन की पुष्टि के लिए किया जायेगा. दूसरा, एसएमएस पहला टीका लगने की तिथि, समय और स्थान बताने के लिए, जबकि तीसरा एसएमएस पहला टीका लगने के बाद मिलेगा, जिससे दूसरे टीके की जानकारी दी जायेगी
Posted By : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










