Corona Vaccine in Bihar: बिहार को कोरोना वैक्सीन की मिली 20 हजार अतिरिक्त डोज, जानिये टीकाकरण के लिए है किन दस्तावेजों की आवश्यकता

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Jan 2021 6:07 AM

विज्ञापन

टीका पूरी तरह से सुरक्षित है. टीका लेने के बाद लाभार्थी को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वैक्सीन सेंटर पर एनाफलीसिस किट और एइएफआइ किट पर्याप्त संख्या में उपलब्ध होंगे.

विज्ञापन

पटना. राज्य में कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर केंद्र सरकार ने बुधवार को बिहार को कोविशिल्ड वैक्सीन की 20 हजार अतिरिक्त डोज उपलब्ध करायी.

इसके पूर्व केंद्र ने राज्य को मंगलवार को 54,900 वायल उपलब्ध कराये. स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को कोविड वैक्सीनेशन को लेकर समीक्षा की.

समीक्षा में टीकाकरण को लेकर प्रशिक्षण से लेकर वैक्सीन पहुंचाने तक पर विमर्श हुआ. पटना के वैक्सीन भंडार के अलावा सारण, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, सहरसा, भागलपुर, पूर्णिया, नालंदा और औरंगाबाद में क्षेत्रीय वैक्सीन सेंटर बनाये गये हैं.

undefined

टीकाकरण के लिए जिन दस्तावेजों की आवश्यकता है, उनमें आधार नंबर, वोटर आइडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन, पासपोर्ट, जॉबकार्ड, पेंशन दस्तावेज व मनरेगा कार्ड के अलावा स्वास्थ्य बीमा कार्ड को शामिल किया गया है.

विभाग ने लाभार्थियों को सलाह दी है कि वे वैक्सीन सेंटर पर उचित फोटो आइकार्ड के साथ ही पहुंचे.

टीका लेने के आधा घंटा तक वहां रुकना पड़ेगा और दूसरे टीके के लिए एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जायेगी, तब उस तिथि को उपस्थित होकर दूसरा टीका लें.

स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि टीका पूरी तरह से सुरक्षित है. टीका लेने के बाद लाभार्थी को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वैक्सीन सेंटर पर एनाफलीसिस किट और एइएफआइ किट पर्याप्त संख्या में उपलब्ध होंगे.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन