Corona Vaccine in Bihar : कोरोना वैक्सीन के लिए बिहार में अब आधार नंबर अनिवार्य, सरकार ने सख्त की वैक्सीनेशन की मॉनीटरिंग

Updated at : 15 Feb 2021 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
Corona Vaccine in Bihar : कोरोना वैक्सीन के लिए बिहार में अब आधार नंबर अनिवार्य, सरकार ने सख्त की वैक्सीनेशन की मॉनीटरिंग

कोरोना की वैक्सीन लेने के लिए अब आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है. अब वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन के समय आधार नंबर देना होगा.

विज्ञापन

पटना. कोरोना की वैक्सीन लेने के लिए अब आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है. अब वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन के समय आधार नंबर देना होगा. साथ ही वैक्सीन लगवाने के समय पहले रजिस्ट्रेशन में दिये आधार नंबर को सेंटर पर आधार कार्ड दिखाकर सत्यापित करवाना होगा. इसके बाद ही कोरोना की वैक्सीन लगवायी जा सकेगी.

सूत्रों का कहना है कि वैक्सीनेशन में पारदर्शिता के लिए स्वास्थ्य विभाग ने यह कदम उठाया है. वैक्सीनेशन की मॉनीटरिंग तेज कर दी गयी है. विभाग से आदेश मिलने के बाद सभी जिलों के सिविल सर्जन और प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है. इसके अनुसार अब वैक्सीनेशन सेंटर पर बिना सत्यापन के किसी को भी टीका नहीं लगेगा.

इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि यह आदेश तो पहले से था, लेकिन लोग अपना अन्य पहचान पत्र दिखा देते थे. अब दस्तावेज में केवल आधार कार्ड को आवश्यक कर दिया गया है.

मालूम हो कि बिहार कोरोना टीकाकरण का 78.1 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लगातार दूसरे सप्ताह पूरे देश में पहले नंबर पर है. वहीं, मध्यप्रदेश को पछाड़ कर त्रिपुरा अब दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. उसने 77.1% लक्ष्य हासिल किया है.

सोमवार व गुरुवार को लगेगा वैक्सीन का दूसरा डोज

राज्य में कोरोना टीकाकरण का दूसरा डोज सोमवार से शुरू होगा. जो प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को लगाया जायेगा. वहीं, जिन्हें अभी पहला डोज लेना है, वे मंगलवार व शनिवार को सेंटर पर आयेंगे. गौरतलब है कि राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन का काम 16 जनवरी से शुरू किया गया था. पहले स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन दी गयी. इसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जा रही है.

राज्य में अब तक 4.92 लाख लोगों को लग चुकी है कोरोना वैक्सीन

राज्य में अब तक चार लाख 92 हजार 321 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है. वहीं, रविवार को भी 919 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया, जबकि 2650 लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया था.

पटना जिले में अब तक 39 हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है. स्वास्थ्यकर्मियों का वैक्सीनेशन अभियान पूरा हो चुका है. अब फ्रंटलाइन कर्मियों को वैक्सीन दी जा रही है. अब तक 9,750 फ्रंटलाइन कर्मियों को वैक्सीन लगायी जा चुकी है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन