बिहार के 15 जिलों में नहीं मिले कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या 44 रही

राज्य में गुरुवार को कुल 44 नये कोरोना संक्रमित पाये गये. उधर राज्य के 15 जिलों में कोरोना के नये मामले नहीं मिले हैं. सबसे अधिक पांच नये मामले कटिहार जिला में पाये गये है.
पटना . राज्य में गुरुवार को कुल 44 नये कोरोना संक्रमित पाये गये. उधर राज्य के 15 जिलों में कोरोना के नये मामले नहीं मिले हैं. सबसे अधिक पांच नये मामले कटिहार जिला में पाये गये है.
राज्य के जिन जिलों में कोरोना के नये संक्रमित नहीं पाये गये उनमें अरवल, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, गया, गोपालगंज, जहानाबाद, कैमूर, खगड़िया, लखीसराय, मधेपुरा, मुंगेर, नालंदा, सहरसा और वैशाली जिले शामिल हैं.
इसके अलावा औरंगाबाद, भोजपुर, बांका, पूर्वी चंपारण, जुमई, पूर्णिया, रोहतास, सारण, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल और पश्चिम चंपारण जिले में एक-एक नये संक्रमित पाये गये.
इसके अलावा अररिया, दरभंगा, मधुबनी व नवादा जिला में दो-दो, किशनगंज व पटना में तीन- तीन, मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर में चार-चार नये संक्रमित पाये गये हैं. अन्य राज्यों के तीन लोगों के सैंपल भी पॉजिटिव पाये गये हैं.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




