विक्रमशिला सेतु के समानांतर पुल का निर्माण इसी साल से, बोले नीतिन गडकरी- बिहार को देंगे बेहतर कनेक्टिविटी

केंद्रीय मंत्री ने यह बातें शुक्रवार को मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु का लोकार्पण करने के बाद कहीं. वे इस कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़े हुये थे.
पटना. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि बिहार की सड़कें अगले पांच साल में अमेरिका की तरह होंगी. बिहार से पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश के लिए कई एक्सप्रेस-वे का निर्माण होना है. रामजानकी मार्ग अयोध्या से सीतामढ़ी के भिट्ठा मोड़ होते हुए नेपाल सीमा तक बनेगा. इन परियोजनाओं सहित राज्य में सड़क मार्ग को बेहतर बनाने पर करीब पांच लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे.
उन्होंने भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के समानांतर बनने वाले नये फोरलेन पुल के बारे में कहा कि इसका निर्माण दिसंबर 2022 तक शुरू हो जायेगा. केंद्रीय मंत्री ने यह बातें शुक्रवार को मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु का लोकार्पण करने के बाद कहीं. वे इस कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़े हुये थे.
मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु की चर्चा करते हुये केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी और तत्कालीन रेल मंत्री नीतीश कुमार ने इसका शिलान्यास किया था. उसी पुल का अब शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं. यह राज्य का तीसरा रेल सह सड़क पुल है. इससे पर्यटन, कृषि और उद्योग में इजाफ़ा होगा, जिससे रोजगार बढ़ेगा. इस परियोजना से पूरे क्षेत्र में तरक्की और खुशहाली आएगी, जो बिहार राज्य और देश की तरक्की में एक मिल का पत्थर साबित होगा.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भोजपुर के कोइलवर का निर्माण का काम तेजी से चल रहा है. वर्तमान में करीब दो लाख करोड़ रुपये बिहार में सड़क और पुल पर खर्च हो रहा है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम बेहतर कनेक्टिविटी से बिहार के हर शहर हर गांव को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




