ePaper

नहीं बनी सहमति, इमारत शरिया के आठवें अमीर के लिए शनिवार को होगा मतदान

Updated at : 08 Oct 2021 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
नहीं बनी सहमति, इमारत शरिया के आठवें अमीर के लिए शनिवार को होगा मतदान

इमारत शरिया बिहार झारखंड ओडिशा के नये और आठवें अमीरे शरियत का चुनाव फुलवारी शरीफ के ऑल महद भवन में शनिवार को होगा. इसके लिए अल महद भवन और इमारत शरिया के आसपास के इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं.

विज्ञापन

फुलवारी शरीफ. इमारत शरिया बिहार झारखंड ओडिशा के नये और आठवें अमीरे शरियत का चुनाव फुलवारी शरीफ के ऑल महद भवन में शनिवार को होगा. इसके लिए अल महद भवन और इमारत शरिया के आसपास के इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं. इसकी जानकारी इमारत शरिया में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी गयी.

नायब अमीर ए शरीयत मौलाना शमशाद रहमानी ने कहा कि इमारत शरिया अपनी गौरवशाली परम्परा का निर्वाह करते हुए सर्वसम्मति से नए अमीर के चुनाव के लिए आम सहमति बनाने के प्रयास में लगा हुआ है.

शुक्रवार को इमारत शरिया में बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में शूरा द्वारा मनोनीत चुनाव समिति, नायब अमीर शरियत और कार्यवाहक नाजिम ने इस बात को साफ कर दिया कि किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है, इस हालत में बिना किसी उम्मीदवार के नाम लिखा हुआ बैलट पेपर से चुनाव कराने की जिम्मेदारी चुनाव समिति की है.

अरबाब हल व अकद अपने इच्छा अनुसार किसी का भी नाम अपने बैलट पेपर में लिख कर बक्से में डाल सकते हैं. बड़े बड़े बक्से चुनाव सभास्थल में रखे जायेंगे और सदस्यगण किसी भी बक्से में अपना बैलट पेपर गिरा सकते हैं.

उसके बाद सभा स्थल में ही बैलट पेपर की गिनती कर चुनाव के परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी. इस स्पष्टीकरण के बाद उन तमाम अटकलों पर रोक लग गई है जिसमें लोगों को चुनाव प्रक्रिया को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी.

त्रिकोणीय हुआ चुनाव

यह चुनाव त्रिकोणीय हो गया है. इस चुनाव में मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी, मौलाना फैसल रहमानी और मौलाना अनीसुररहमान क़ासमी का नाम सबसे आगे आ रहा है. इसके लिए ग्यारह बजे से दो बजे तक का समय रहेगा. मिडिया वालों को चुनाव कक्ष में जाने पर रोक लगा दिया गया है.

इस संवाददाता सम्मेलन में कार्यवाहक नाजिम शिबली अल कासमी , अहमद अशफाक करीम, ई अबु रिजवान ,अबु कलाम शम्शी ,मौलाना डॉ यासीन कासमी (रांची ) , फहद रहमानी, मुफ़्ती नजीर तौहीद , इर्शादुल्लाह , चेयरमैन सुन्नी वक्फ बोर्ड,जावेद एडवोकेट प्रमुख रूप से मौजूद रहे.

बता दें की इमारत शरिया के नए अमीर ए शरीयत के लिए तीन इस्लामिक जानकारों के नाम की चर्चा है. जिनमें मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी, मौलाना अनिसुर रहमान कासमी और मौलाना फैसल रहमानी शामिल हैं.

वही नये अमीर के चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर पूरी व्यवस्था किया गया है. नए अमीर चुनने के लिए अरबाब हल-ए-अक़द के सभी सदस्यों के आने जाने के लिए इमारत की तरफ से कार्यकर्ताओ को विशेष रूप से लगाया जाएगा, ताकि किसी भी सदस्यों और मेहमानों को कोई परेशानी नही हो.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन