कांग्रेस ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए छह और उम्मीदवार घोषित किए, देखें लिस्ट

Published at :11 Mar 2022 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए छह और उम्मीदवार घोषित किए, देखें लिस्ट

स्थानीय प्राधिकार श्रेणी की रिक्त सभी 24 सीटों के लिए चार अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. मतगणना सात अप्रैल को होगी.

विज्ञापन

पटना. बिहार विधान परिषद की 24 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में राजद से गठबंधन नहीं होने के बाद कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है. स्थानीय प्राधिकार श्रेणी की इन सीटों पर चुनाव के लिए शुक्रवार को छह और उम्मीदवार घोषित कर दिये.

पार्टी की ओर से जारी दूसरी सूची में गोपालगंज निर्वाचन क्षेत्र से ओमप्रकाश गर्ग, रोहतास-सह-कैमूर से विनोद पांडे, दरभंगा से मोहम्मद इम्तियाज, पूर्णिया-सह-अररिया-सह-किशनगंज से तौसीफ आलम, नवादा से निवेदिता सिंह और समस्तीपुर से अविनाश कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है.

undefined

राजद के साथ लाख प्रयास के बावजूद महागठबंधन में कांग्रेस को सीट नहीं मिलने के बाद कांग्रेस ने अपने बल पर चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया. इससे पहले बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए पांच मार्च को आठ उम्मीदवार घोषित किये थे.

स्थानीय प्राधिकार श्रेणी की रिक्त सभी 24 सीटों के लिए चार अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. मतगणना सात अप्रैल को होगी. बिहार की 75 सदस्यीय विधान परिषद में स्थानीय प्राधिकार श्रेणी की 24 सीट हैं, जो जुलाई 2021 से खाली हैं.

इस चुनाव में भाजपा 12 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि राजद 23 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. भाजपा ने अपने कोटे से एक सीट पारस की रालोजपा को दी है, जबकि राजद ने एक सीट वाम दल के लिए छोड़ा है. इस चुनाव में जदयू 11 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन