बिहार में घटते कोरोना संक्रमण पर सीएमजी की नजर, 20 की बैठक में प्रतिबंधों की होगी समीक्षा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jan 2022 7:20 AM

विज्ञापन

पहले से लागू प्रतिबंधों को पूरी सख्ती से लागू करने के लिए सभी संबंधित विभागों और जिलों को खासतौर से आदेश दिया.

विज्ञापन

पटना राज्य में कोरोना के हालात पर चर्चा करने के लिए मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (सीएमजी) की अहम बैठक हुई. सोमवार को हुई इस विशेष बैठक में मुख्य सचिव ने किसी नये प्रतिबंधों को लागू करने का आदेश तो नहीं दिया, लेकिन पहले से लागू प्रतिबंधों को पूरी सख्ती से लागू करने के लिए सभी संबंधित विभागों और जिलों को खासतौर से आदेश दिया.

उन्होंने कहा कि संक्रमण दर में थोड़ी कमी आयी है, लेकिन अब भी स्थिति बेफिक्री या लापरवाही वाली नहीं है. इसे लेकर अब भी खासतौर से सावधानी बरतने की जरूरत है. ऐसे में सभी जिलों को खासतौर से इसका पालन करने की जरूरत है, ताकि यह बढ़े नहीं. आगामी दो दिनों तक संक्रमण दर पर खासतौर से नजर रखने के लिए कहा गया है. इसके बाद आगामी 20 जनवरी को फिर से सीएमजी की बैठक होगी.

इसमें 21 जनवरी के बाद से लागू होने वाले प्रतिबंधों को लेकर खासतौर से निर्णय लिये जायेंगे. क्योंकि मौजूदा लॉकडाउन की समयावधि 21 जनवरी को पूरी हो रही है. इसके बाद फिर से राज्य सरकार नये दिशा-निर्देश लागू करेगी.

संक्रमण दर की स्थिति पर हुई चर्चा

इस बैठक के दौरान राज्य में मौजूद संक्रमण दर की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई. 9 जनवरी को पटना का संक्रमण दर 28 प्रतिशत थी, जो 17 जनवरी (सोमवार) को घटकर 15 प्रतिशत पर पहुंच गयी है. यानी संक्रमण दर में आठ दिनों के दौरान 13 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी है. हालांकि पूरे बिहार का वर्तमान में संक्रमण दर 3.14 प्रतिशत पर घटकर पहुंच गया है. इसमें बहुत ज्यादा कमी दर्ज नहीं आंकी गयी है.

आगामी दो दिनों तक संक्रमण दर पर खासतौर से नजर रखने के लिए कहा गया है. ताकि इसके आधार पर आगामी रूपरेखा तैयार की जा सके. दो दिनों तक लगातार सभी जिलों के डाटा की गहन समीक्षा की जायेगी. बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त अतुल प्रसाद, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद समेत अन्य सभी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन