CM Nitish Yatra Photos: मधुबनी में सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा की देखिए तस्वीरें, दिया खास गिफ्ट, जीविका दीदियों से की बात

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी में सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा

CM Nitish Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा को लेकर मधुबनी जिले में पहुंचे. जिले को उन्होंने करोड़ों की लागत वाली योजनाओं का तोहफा दिया. कई स्टॉल का इंस्पेक्शन, जीविका दीदियों से बात, समीक्षा बैठक और मंच से लोगों को संबोधित भी किया.

विज्ञापन

CM Nitish Yatra: सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का दूसरा फेज आज से शुरू हो गया. मुख्यमंत्री आज मधुबनी जिले में पहुंचे, जहां उन्होंने करोड़ों की लागत वाले योजनाओं का तोहफा दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मधुबनी पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने जीविका दीदियों के अलग-अलग स्टॉल का इंस्पेक्शन किया. साथ ही जीविका भवन का लोकार्पण भी किया.

मधुबनी में समृद्धि यात्रा की कई तस्वीरों में देखा गया कि उन्होंने जीविका दीदियों से बातचीत की. इसके अलावा खुले मंच से उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया.

समृद्धि यात्रा के दौरान कई अधिकारी भी मौजूद रहे, जिसके साथ सीएम नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने विकास के कार्यों को लेकर तमाम जानकारियां ली. साथ ही उन्हें जरूरी आदेश भी दिया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी, शीला कुमारी, राज्यसभा सांसद संजय झा समेत पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे.

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: गर्दनीबाग अस्पताल में 6 संदिग्धों का DNA टेस्ट, NEET छात्रा मौत मामले में जांच तेज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन