पटना हॉस्टल कांड: गर्दनीबाग अस्पताल में 6 संदिग्धों का DNA टेस्ट, NEET छात्रा मौत मामले में जांच तेज

गर्दनीबाग अस्पताल में 6 संदिग्धों का DNA टेस्ट
NEET Student Death Case: नीट छात्रा मौत मामले में 6 संदिग्धों का डीएनए टेस्ट कराया गया. पटना के गर्दनीबाग अस्पताल में सभी 6 लोगों का टेस्ट कराया गया है. इससे पहले केस में POCSO एक्ट की धाराएं लगने की खबर आई थी.
NEET Student Death Case: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. ऐसे में 6 संदिग्धों का डीएनए टेस्ट कराया गया है. यह डीएनए टेस्ट पटना के गर्दनीबाग अस्पताल में कराया है. एफएसएल रिपोर्ट में छात्रा के कपड़े पर मेल स्पर्म मिलने की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद से जांच में तेजी ला दी गई है.
POCSO एक्ट के तहत लगेंगी धाराएं
नीट छात्रा की मौत मामले में पिता की ओर से डीजीपी को भेजे गए पत्र के बाद एसआईटी (SIT) जांच में कई सवाल उठे हैं. इन सवालों के बाद अब पुलिस की ओर से जांच में तेजी लाई गई है. इसी क्रम में पुलिस ने 6 संदिग्धों की डीएनए जांच करवाई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की उम्र 17 से 18 साल बताई गई है, इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस की ओर से इस मामले में संदिग्धों पर POCSO एक्ट की धारा भी लगाने जा रही है. जल्द ही एसआईटी कोर्ट में छात्रा को नाबालिग बताकर अन्य धाराओं को जोड़ेगी.
संदिग्धों में 15 लोग शामिल
इस पूरे घटना की जांच में पटना पुलिस के अलावा, एसआईटी, एफएसएल और सीआईडी की टीम भी जुटी हुई है. ताजा जांच में यह सामने आया कि छात्रा के कपड़े पर मेल स्पर्म की पुष्टि हुई है. इसके बाद डीएनए प्रोफाइल तैयार की जा रही है. इस प्रोफाइल में हॉस्टल मकान मालिक मनीष रंजन सहित 15 लोग शामिल हैं. इनमें से 6 संदिग्धों का टेस्ट कराया गया है.
सम्राट चौधरी ने पुलिस अधिकारियों को किया था अलर्ट
गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने पुलिस अधिकारियों को अलर्ट किया था. जांच में देरी को लेकर वे नाराज भी हो गए थे. जिसके बाद डीजीपी से लेकर एसपी तक को तलब किया था. सम्राट चौधरी ने कहा, न्याय केवल कागजों में नहीं, बल्कि हकीकत में दिखना चाहिए. अफसरशाही वाला रवैया छोड़कर फील्ड में निकलें.
Also Read: पटना हॉस्टल कांड: NEET छात्रा मौत मामले में नया अपडेट, अब POCSO एक्ट की लगेंगी धाराएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




