Bihar Pension Yojana: सीएम नीतीश आज ट्रांसफर करेंगे 1227 करोड़ रुपये, पेंशनधारियों को मिलेगा मुफ्त इलाज का भी लाभ

सीएम नीतीश कुमार
Bihar Pension Yojana: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत आज एक करोड़ 11 लाख से ज्यादा लाभार्थियों के लिए बड़ी सौगात है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 1227 करोड़ रुपये की बढ़ी हुई पेंशन राशि खातों में ट्रांसफर करेंगे. इसके साथ ही सभी पेंशनधारियों को मुफ्त इलाज और आयुष्मान कार्ड की सुविधा भी दी जाएगी.
Bihar Pension Yojana: बिहार में शुक्रवार का दिन सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए ऐतिहासिक बनेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्य के 1 करोड़ 11 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में कुल 1227.27 करोड़ रुपये की पेंशन राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए ट्रांसफर करेंगे. खास बात यह है कि पहली बार लाभार्थियों को बढ़ी हुई दर 1100 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से पेंशन मिलने वाली है. सरकार ने हाल ही में दिव्यांग, बुजुर्ग और विधवा पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति महीना कर दी थी. इस फैसले का लाभ आज सीधे तौर पर राज्य के जरूरतमंद तबकों को मिला है.
मुफ्त इलाज और आयुष्मान कार्ड की भी सौगात
पेंशन के साथ अब लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुरक्षा का भी लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि सभी पेंशनधारियों को आयुष्मान कार्ड भी मुहैया कराया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें उचित और नि:शुल्क इलाज मिल सके.
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हम चाहते हैं कि आप सभी स्वस्थ एवं सुखी रहें. इसी उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है कि पेंशनधारियों को इलाज की सुविधा और आयुष्मान कार्ड दोनों दिए जाएं.”
‘हर तबके को हक और सम्मान’- नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री ने इस अवसर को राज्य की सामाजिक प्रतिबद्धता के रूप में दर्शाया. उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को उनका हक और सम्मान दिलाना सरकार की प्राथमिकता रही है. उन्होंने लिखा, “11 जुलाई का दिन राज्य की बड़ी आबादी के लिए खुशी का दिन है. हमने सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 400 से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया है, और अब वह राशि आपके खाते में ट्रांसफर हो रही है.”
Also Read: बिना सुनवाई नहीं कटेगा वोटर लिस्ट से किसी का नाम, SC को चुनाव आयोग ने दिलाया भरोसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










