ePaper

अप्रवासी को 15 साल में हुए विकास के बारे में 16 को बतायेंगे सीएम नीतीश कुमार, बिहार में निवेश के लिए कर सकते हैं अपील

Updated at : 12 Jan 2021 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
अप्रवासी को 15 साल में हुए विकास के बारे में 16 को बतायेंगे सीएम नीतीश कुमार, बिहार में निवेश के लिए कर सकते हैं अपील

पिछले 15 साल के दौरान बिहार के विकास की गाथा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी को ऑनलाइन बतायेंगे.

विज्ञापन

पटना. पिछले 15 साल के दौरान बिहार के विकास की गाथा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी को ऑनलाइन बतायेंगे.

इसे अमेरिका समेत दुनिया के सभी लोग सुन सकते हैं. बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमेरिका और न्यूयॉर्क स्थित कॉन्सोलेट जनरल ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित होगा.

इस कार्यक्रम में भारतीय समयानुसार सुबह नौ से 10 बजे तक मुख्यमंत्री का संबोधन होगा. इसमें शामिल होने के लिए जूम एप का उपयोग किया जायेगा.

इस दौरान मुख्यमंत्री पहले के अशांत बिहार से लेकर मौजूदा समय के विकासयुक्त शांत बिहार बनने तक के सफर का चित्रण प्रस्तुत करेंगे.

इस क्रम में उनका संवाद विदेशों में रह रहे कुछ बिहारियों से भी होने की संभावना है. कहा जा रहा है कि नीतीश उनसे बिहार में निवेश करने की अपील कर सकते हैं. यह जानकारी जदयू नेता संजय कुमार झा ने ट्वीट करके दी है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन