ePaper

सीएम नीतीश कुमार ने दिया नियुक्ति पत्र तो खिल उठे शिक्षकों के चेहरे, देखें खास तस्वीरें

Updated at : 13 Jan 2024 5:00 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार ने दिया नियुक्ति पत्र तो खिल उठे शिक्षकों के चेहरे, देखें खास तस्वीरें

बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित दूसरे चरण के 16 जिलों के 26,925 नवनियुक्त शिक्षकों को पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार की उपस्थिति में औपबंधिक नियुक्ति पत्र सौंपा गया. नियुक्ति पत्र पाते ही शिक्षकों के चेहरे खिल उठे.

विज्ञापन
undefined

बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित दूसरे चरण के 16 जिलों के 26,925 नवनियुक्त शिक्षकों को पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार की उपस्थिति में औपबंधिक नियुक्ति पत्र सौंपा गया. वहीं राज्य भर करीब 97 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया. इसके लिए जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए थे.

undefined
undefined

इस कार्यक्रम में स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत अन्य मंत्रियों ने मिल कर करीब 500 विद्यालय अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिया. गांधी मैदान में कार्यक्रम को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

undefined

बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित दूसरे चरण के 94 हजार और पहले चरण की पूरक परीक्षा में अनुशंसित करीब तीन हजार सहित कुल करीब 97 हजार विद्यालय अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है.

undefined
undefined

गांधी मैदान में मौजूद विद्यालय अध्यापकों के अलावा पूरे राज्य में जिला मुख्यालयों पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हीं शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है. जिन्होंने काउंसलिंग करा ली है. करीब 73 हजार शिक्षकों की संबंधित जिलों में काउंसिलिंग हो चुकी है.

undefined

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार ने अपना वादा पूरा किया है. आज ऐतिहासिक दिन है. बिहार ने रिकोर्ड बनाया है और यहां एक लाख से अधिक शिक्षकों को नौकरी मिली है.

undefined
undefined

उल्लेखनीय है कि इससे पहले दो नवंबर को पहले चरण के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया था. जहां सीएम नीतीश कुमार ने जल्द ही दूसरे चरण में शिक्षकों की भर्ती कराए जाने की बात कही थी.

undefined

जिसके बाद 70 दिनों के अंदर बड़ी संख्या में चयनित शिक्षकों को दूसरी बार नियुक्ति पत्र दिया गया. पहले चरण में चयनित करीब एक लाख से अधिक शिक्षक विभिन्न स्कूलों में अपनी सेवा दे रहे हैं.

undefined
Also Read: बिहार में एक शिक्षक पर अब इतने बच्चों की जिम्मेदारी, सरकारी स्कूलों में हुआ जबरदस्त सुधार
undefined
Also Read: बिहार शिक्षक भर्ती: गांधी मैदान में शिक्षकों को सीएम देंगे नियुक्ति पत्र, टीचरों की एंट्री की देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन