ePaper

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर को देंगे 450 करोड़ की सौगात, सीएम की सुरक्षा में पुलिस फोर्स चप्पे-चप्पे पर तैनात

Updated at : 04 Jan 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

CM Nitish kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को लेकर मुजफ्फरपुर में तैयारी जोर-शोर से चल रही है. अपनी यात्रा के दौरान वह जिले को 450 करोड़ की सौगात देंगे.

विज्ञापन

CM Nitish kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने प्रगति यात्रा के दूसरे चरण के दौरान रविवार को मुजफ्फर पहुंचेंगे. इस दौरान जिले को वह करीब 450 करोड़ की परियोजनाओं का सौगात देंगे. मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद वह सबसे पहले नरौली में जाएंगे, वहां वृहद आश्रय गृह, पंचायत सरकार भवन, आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन करेंगे. हालांकि पहले यह यात्रा 27 दिसंबर को होने वाली थी. लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनका कार्यक्रम तत्काल रद्द कर दिया गया था. मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है.

अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक 

अपनी मुजफ्फरपुर यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाहरणालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. सीएम के आगमन को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है. वहीं सुरक्षा को लेकर भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं. उनकी सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सीएम नीतीश कुमार के आगमन को लेकर तैयारी पूरी

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुजफ्फरपुर के एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि सीएम के आगमन को लेकर तैयारी पूरी है. जिले में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम है. मुजफ्फरपुर के नरौली पंचायत सरकार भवन में तैयारी अंतिम चरण में है. बता दें कि मुख्यमंत्री ने आज गोपालगंज को करीब 140 करोड़ की योजनाओं का सौगात दिया है.

इसे भी पढ़ें: CM नीतीश को ऑफर देने के बाद लालू यादव ने पटना के मौर्या होटल में बुलाई बैठक, RJD ने जारी किया आदेश

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन