विद्युत आपूर्ति के लिए नानोसती-जगदीशपुर मार्ग घंटों रहा जाम

सरिसवा : विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को नानोसती-जगदीशपुर मार्ग को घंटो जाम रखा और वे विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग पर डटे रहे. आंदोलनकारियों का आरोप था कि आये दिन उनके यहां आपूर्ति करने वाले मुख्य विद्युत तार का कनेक्शन काट दिया जाता है. जिससे ग्रामीणों को अंधेरे […]
सरिसवा : विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को नानोसती-जगदीशपुर मार्ग को घंटो जाम रखा और वे विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग पर डटे रहे. आंदोलनकारियों का आरोप था कि आये दिन उनके यहां आपूर्ति करने वाले मुख्य विद्युत तार का कनेक्शन काट दिया जाता है. जिससे ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ती है.
इतना ही नहीं अधिकारियों से बारंबार गुहार के बाद भी विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर नहीं दी जा रही है. सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ओपी चौहान और जेई रवींद्र कुमार रजक ने आक्रोशित आंदोलनकारियों को समझा-बूझाकर सड़क जाम हटवाया और इस दिशा में कार्रवाई का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




