पेंशन को ले मुखिया संघ का धरना
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पेंशन भुगतान में विलंब को लेकर मुखिया महासंघ ने दिया समाहरणालय में धरना सामाजिक सुरक्षा पेंशन का मामला बेतिया : बार-बार प्रशासनिक आश्वासन के बाद भी पेंशन भुगतान नहीं होने पर मुखिया संघ मंगलवार को भड़क उठा. कलेक्ट्रेट पहुंचे मुखिया संघ के लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. कहा कि अधिकारी बार-बार आश्वासन दे रहे […]
विज्ञापन
पेंशन भुगतान में विलंब को लेकर मुखिया महासंघ ने दिया समाहरणालय में धरना
सामाजिक सुरक्षा पेंशन का मामला
बेतिया : बार-बार प्रशासनिक आश्वासन के बाद भी पेंशन भुगतान नहीं होने पर मुखिया संघ मंगलवार को भड़क उठा. कलेक्ट्रेट पहुंचे मुखिया संघ के लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. कहा कि अधिकारी बार-बार आश्वासन दे रहे हैं. लेकिन पेंशनधारियों को पेंशन भुगतान नहीं मिल रहा है.
जबकि पेंशनधारी प्रखंड का हर रोज चक्कर काट रहे हैं. अफसरों का इसपर तनिक भी ध्यान नहीं है. प्रखंड मुखिया महासंघ के अध्यक्ष चंद्रकिशोर सिंह के नेतृत्व में मुखिया आशीष भट्ट, संदीप कुमार गिरि, देवशरण प्रसाद, अनिल कुमार बैठा, कंचन शाही, अलका राय, मुकेश कुमार, विशंभरपुर, निर्मला देवी, पूनम देवी, सबिता देवी, आशा देवी, कलावती देवी, अली अनवर आदि ने कहा कि मझौलिया प्रखंड के मुखिया संघ द्वारा प्रशासन को अनेको पत्र दिया गया तथा अधिकारियों से व्यक्तिगत रुप से मिलकर पेंशन का भुगतान का अनुरोध किया गया. परंतु अधिकारियों द्वारा आश्वासन ही मिला. पेंशनधारियों को पेंशन नहीं मिला, जिससे बाध्य होकर आज पेंशनधारियों के साथ धरना पर बैठने का बाध्य हुए है.
पेशन का भुगतान नहीं होना केंद्र व राज्य सरकार के साथ साथ जिला प्रशासन की संवेदनहीनता का परिचायक है. मुखिया संघ ने पेंशन की राशि प्रखंड कार्यालय से पेंशनधारियों के खाता में भेजने की व्यवस्था करने की मांग की. धरना पर बैठे मुखियों ने प्रभारी पदाधिकारी नुरुल हक सिवानी से भी मुलाकात की. वहीं धरना पर बैठे मुखियों एवं पेंशनधारियों के बीच पहुंचे एसडीओ सुनील कुमार ने एक पखवारे के भीतर पेंशन राशि खाते में चले जाने का आश्वासन देते हुए धरना को समाप्त करवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










