किशोरी की मां ने मझौलिया थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया : सरेह में शौच करने गयी किशोरी से चाकू के नोक पर दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया.अपने मंसूबे में जब युवक सफल नहीं हुए,तो किशोरी के साथ मारपीट की व उसके कपड़े फाड़ दिये. घटना मझौलिया थाना के सेनुवरिया नयका टोला की बतायी गयी है. इस बावत किशोरी की मां ने मझौलिया […]
विज्ञापन
बेतिया : सरेह में शौच करने गयी किशोरी से चाकू के नोक पर दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया.अपने मंसूबे में जब युवक सफल नहीं हुए,तो किशोरी के साथ मारपीट की व उसके कपड़े फाड़ दिये.
घटना मझौलिया थाना के सेनुवरिया नयका टोला की बतायी गयी है. इस बावत किशोरी की मां ने मझौलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में बबीता देवी, संदीप सहनी, रंजीत सहनी को आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी में बताया गया है कि पीड़िता का ससुराल राजाभार है. लेकिन पति के मौत के बाद वह अपने मायके सेनवरिया नयका टोला में रहती है. आरोपी बबीता उसकी 14 वर्षीय पुत्री को शौच के बहाने सरेह में ले गयी. जहां संदीप व रंजीत सहनी पहुंचे.
किशोरी का अपहरण कर एक बरगद के पेड़ के नीचे ले गये व चाकू के नोक पर उससे दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे.जब किशोरी शोर मचायी,तो उसकी मां व अन्य लोग पहुंचे. लेकिन आरोपी फरार हो गये. मझौलिया थानाध्यक्ष ओपी चौहान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










