बाइक व 50 हजार के िलए विवाहिता को पीटा

Published at :28 May 2017 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक व 50 हजार के िलए विवाहिता को पीटा

लौरिया : थाना क्षेत्र के बगही देवराज निवासी आयशा खातून पति सफरोज मियां ने थाने में अपने पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ आवेदन दिया है. जिसमें दहेज में बाइक व पचास हजार नकदी की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने तथा पंचायती के दौरान मारपीट कर घायल करने का आरोप लगायी है. उसने बताया […]

विज्ञापन

लौरिया : थाना क्षेत्र के बगही देवराज निवासी आयशा खातून पति सफरोज मियां ने थाने में अपने पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ आवेदन दिया है. जिसमें दहेज में बाइक व पचास हजार नकदी की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने तथा पंचायती के दौरान मारपीट कर घायल करने का आरोप लगायी है. उसने बताया है कि शादी 2012 में हुई.

ससुरालवालों ने छह माह बीतने के बाद से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. पंचायती के बाद भी ससुराल वाले वापस बुला ले गये. फिर दहेज की मांग करते हुए घर से निकाल दिये. 27 मई को इसको लेकर बसवरिया मदरसा में पंचायती के दौरान ही उसके ससुरालवालों ने उसे मारपीट की. जहां से परिजन इलाज के लिए लौरिया अस्पताल में भरती कराये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन