दुर्घटनाग्रस्त होने से बची मालगाड़ी

नरकटियागंज : गोरखपुर से नारायणा जा रही मालगाड़ी ट्रेन दुर्घटना होने से बाल बाल बची है़ बताया जाता है कि ट्रेन के पहिया में तकनीकी गड़बड़ी आ गयी थी़ हालांकि सेंट्रींग मास्टर के पहल पर दुर्घटना होने से ट्रेन को बचा लिया गया है़ इस संबंध में बताया जाता है कि गोरखपुर से एक मालगाड़ी […]
नरकटियागंज : गोरखपुर से नारायणा जा रही मालगाड़ी ट्रेन दुर्घटना होने से बाल बाल बची है़ बताया जाता है कि ट्रेन के पहिया में तकनीकी गड़बड़ी आ गयी थी़ हालांकि सेंट्रींग मास्टर के पहल पर दुर्घटना होने से ट्रेन को बचा लिया गया है़ इस संबंध में बताया जाता है कि गोरखपुर से एक मालगाड़ी नरकटियागंज के टै्रक संख्या चार पर जैसी ही पहुंची़ तभी सेंट्रींग मास्टर की नजर मालगाड़ी के पहिया पर पड़ी़ पहिया से एडेप्टर व ईएमपैड गुम हो गया था़ और बिना एडेप्टर व ईएमपैड के ही मालगाड़ी चल रही थी़ बताया जाता है
कि अगर सेंट्रींग मास्टर द्वारा पहिया को नही देखा गया होता तो अगले मोड़ पर मालगाड़ी ट्रैक से नीचे उतर जाता और दुर्घटनाग्रस्त हो जाता़ इस संबंध में एसएस लालबाबू राउत ने बताया कि इसकी सूचना कन्ट्रौल को दिया गया है़ वरीय अधिकारियों के आदेश पर मालगाड़ी में आयी गड़बड़ी को ठीक कर दिया गया है़ उन्होंने बताया कि मालगाड़ी साढे 11 बजे पहुंची और तीन घंटे मरम्मत के बाद पुन: ट्रेन का परिचालन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




