पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर उन्हे खदेड़ दिया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिसवनिया पंचायत के मुखिया व कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष तथा इनके समर्थकों के बीच शुक्रवार की सुबह बारवा गांव में जमकर मारपीट हुई . जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक समर्थक घायल हो गए . जिसे घायलों को आनन-फानन में लौरियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के […]
विज्ञापन
सिसवनिया पंचायत के मुखिया व कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष तथा इनके समर्थकों के बीच शुक्रवार की सुबह बारवा गांव में जमकर मारपीट हुई . जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक समर्थक घायल हो गए . जिसे घायलों को आनन-फानन में लौरियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.
जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया . गांव में तनाव को देखते हुए लोरिया पुलिस के कुछ पुलिस व चौकीदार कैंप किए हुए हैं .ताकि फिर कोई घटना दोनों पक्षों के बीच ना हो जाए .
13 मई को सिसवनिया पंचायत के मुखिया भोला सिंह और कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कन्हैया सिंह के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट हुई थी . जहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने तथा पैसा व आभूषण छीनने का आरोप लगाकर लौरिया थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी . इधर गुरुवार को मरैया पंचायत केपैक्स अध्यक्ष धीरज सिंह उर्फ लड्डू सिंह ने दोनों को बैठाकर सुलह-समझौता कराने का अथक प्रयास किया था.
लेकिन दोनों में से किसी ने झुकना पसंद नहीं किया जिस कारण पैक्स अध्यक्ष की मध्यस्थता विफल हो गई . शुक्रवार की सुबह दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच छींटाकशी हुई . पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि मुखिया मेरे परिजनों के साथ मारपीट कर रहे थे जिससे माहौल बिगड़ गया . मुखिया ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ आकर मारपीट करना शुरु कर दिया था . हमने किसी तरह लोगों को हटाकर झगड़ा शांत कराने की कोशिश की है .
अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों गुटों में फिर झड़प हो गई. पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर उन्हे खदेड़ दिया. यह भी कहा जा रहा है कि दोनों गुटों द्वारा हवा में फायरिंग भी गांव में की गयी. थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि इस तरह की घटना की कोई जानकारी नहीं है.
हम मामले के तह तक जाकर इसकी जानकारी हासिल करेंगे. कानून हाथ में लेने वालों को नहीं बख्शा जाएगा . पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि मुखिया मेरे परिजनों के साथ मारपीट कर रहे थे जिससे माहौल बिगड़ गया. वहीं मुखिया ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ आकर मारपीट करना शुरू कर दिये थे. हमने किसी तरह लोगों को हटा कर झगड़ा शांत कराने की कोशिश की है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










