मारुति वैन से 22 कार्टन विदेशी शराब जब्त

Published at :26 May 2017 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
मारुति वैन से 22 कार्टन विदेशी शराब जब्त

कार्रवाई शहर के किला मोहल्ला में लावारिस हालत में खड़ी थी विदेशी शराब से लदी गाड़ी कालीबाग ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब व गाड़ी को किया जब्त शराब के धंधेबाजों की जानकारी जुटाने में जुटी पुलिस बेतिया : किला मोहल्ला में मारुति ओमनी वैन से 22 कार्टून विदेशी शराब […]

विज्ञापन

कार्रवाई

शहर के किला मोहल्ला में लावारिस हालत में खड़ी थी विदेशी शराब से लदी गाड़ी
कालीबाग ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब व गाड़ी को किया जब्त
शराब के धंधेबाजों की जानकारी जुटाने में जुटी पुलिस
बेतिया : किला मोहल्ला में मारुति ओमनी वैन से 22 कार्टून विदेशी शराब को पुलिस ने छापेमारी कर जब्त कर लिया है शराब व गाड़ी किसकी है? अभी तक इसका खुलासा नहीं हो सका है. हालांकि पुलिस भारी मात्रा में विदेशी शराब व गाड़ी जब्ती के बाद धंधेबाज व गाड़ी मालिक का पता लगाने में जुट गयी है. कालीबाग ओपी प्रभारी मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि किला मोहल्ला में भारी मात्रा में विदेशी शराब से लदी मारूति ओमनी वैन लावारिश स्थिति में खड़ी है. सूचना के आधार पर गुरुवार की अहले सुबह छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान 22 कार्टून रॉयल स्टैग ब्रांड विदेशी शराब जब्त कर लिया गया.
जबकि मारुति वैन को भी पुलिस जब्त कर ली. ओपी प्रभारी ने बताया कि रॉलय स्टैग ब्रांड के विदेशी शराब के 180 एमएल का 12 कार्टून जब्त किया गया है. जिसमें कुल 576 बोतल व 375 एमएल का ही 10 कार्टून शराब जब्त किया है. जिसमें कुल 240 बोतल शराब है. उन्होंने बताया कि शराब के धंधेबाज व गाड़ी मालिक का पता लगाया जा रहा है. जल्द हीं मामले से परदा हट जायेगा. छापेमारी दल में भारी संख्या में पुलिस जवान शामिल रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन