बस में किशोरी से गैंगरेप की कोशिश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 May 2017 5:26 AM (IST)
विज्ञापन

दुस्साहस . शहर के स्टेशन चौक के पास की घटना बेतिया : शहर के स्टेशन चौक के समीप लगी एक निजी बस में ले जाकर किशोरी से पांच लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया. किशोरी ने विरोध करते हुए शोर मचाया. शोर सुन कर आस-पास के लोग जब तक पहुंचते, आरोपित बस में ही किशोरी […]
विज्ञापन
दुस्साहस . शहर के स्टेशन चौक के पास की घटना
बेतिया : शहर के स्टेशन चौक के समीप लगी एक निजी बस में ले जाकर किशोरी से पांच लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया. किशोरी ने विरोध करते हुए शोर मचाया. शोर सुन कर आस-पास के लोग जब तक पहुंचते, आरोपित बस में ही किशोरी को छोड़ कर फरार हो गये. स्थानीय लोगों के पहुंचने के कारण उसकी इज्जत बची. आरोपितों ने उसके कपड़े फाड़ दिये. पीड़िता जगदीशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बतायी गयी है.
इस बाबत किशोरी ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्राथमिकी में चनपटिया थाने के दुबौलिया निवासी इमरान अंसारी, बस के स्टॉफ जोगिया टोला के ललन तिवारी, ननकी प्रसाद, नगर थाना के दरगाह मोहल्ले के सुहैय मियां सहित पांच लोगों को आरोपित बनाया है. नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. बताया जाता है कि किशोरी अपने घर से नरकटियागंज जाने के लिए बेतिया स्टेशन चौक पहुंची. स्टेशन चौक पर गाड़ी का इंतजार करते समय उसके बहनोइ इमरान अंसारी की नजर उस पर पड़ी. इमरान उसको बुला कर निजी बस में ले गया. जहां पहले से बस के स्टाफ ललन तिवारी, ननकी प्रसाद, सुहैल मियां मौजूद थे. बस में युवती के प्रवेश करने के बाद आरोपितों ने बस का गेट बंद कर दिया. इसके बाद उससे जबदस्ती करने लगे. विरोध करते हुए वह शोर मचाने लगी. इसी बीच ननकी प्रसाद ने उसका कपड़ा फाड़ दिया.
शोर सुन कर आस-पास के लोग बस की ओर दौड़े, तो आरोपित उसे छोड़ कर फरार हो गये. वह मामले की शिकायत करने पहले मुफस्सिल थाने पहुंची. मुफस्सिल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच ने उसका मोबाइल बरामद कर लिया. उसको मामला नगर थाने का बता नगर थाने भेज दिया. नगर थाने पहुंच उसने प्राथमिकी दर्ज करायी है.
शोर मचाने पर जुटे स्थानीय लोग, तो भागे आरोपित
किशोरी ने नगर थाने में दर्ज करायी पांच के विरुद्ध प्राथमिकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




