मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत

Updated at : 17 May 2017 11:08 AM (IST)
विज्ञापन
मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत

पश्चिमी चंपारण : बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के मोतिहारी में हुए दो अलग-अलग हादसों में पांच लोगों के मौत की खबर मिल रही है. जानकारी के मुताबिक घटना सुगौली के छपवां में हुई है, जहां ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गयी, वहीं दूसरा हादसा मोतिहारी […]

विज्ञापन

पश्चिमी चंपारण : बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के मोतिहारी में हुए दो अलग-अलग हादसों में पांच लोगों के मौत की खबर मिल रही है. जानकारी के मुताबिक घटना सुगौली के छपवां में हुई है, जहां ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गयी, वहीं दूसरा हादसा मोतिहारी के ही कोटवा में हुआ है, जहां बाइपास पर तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस घटना में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गयी है.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद वहां काफी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गये और प्रशासन के खिलाफ हंगामा करने लगे.

यह भी पढ़ें-
सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन