फेनहारा से सूरज की हुई गिरफ्तारी

Published at :16 May 2017 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
फेनहारा से सूरज की हुई गिरफ्तारी

मधुबन/फेनहारा : बेतिया कोर्ट में पेशी के दौरान हुई बबलू दूबे हत्याकांड में फेनहारा के पीपरा करीमदाद से सूरज महतो नामक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सूरज बाईक चोर गिरोह का भी सरगना है. गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर फेनहारा पुलिस ने छतौनी से चोरी की गयी उजले रंग की अपाची […]

विज्ञापन

मधुबन/फेनहारा : बेतिया कोर्ट में पेशी के दौरान हुई बबलू दूबे हत्याकांड में फेनहारा के पीपरा करीमदाद से सूरज महतो नामक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सूरज बाईक चोर गिरोह का भी सरगना है.

गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर फेनहारा पुलिस ने छतौनी से चोरी की गयी उजले रंग की अपाची बाईक बरामद किया है. फिलहाल सूरज को पुलिस बब्लू दूबे हत्याकांड में अपने साथ बेतिया ले गयी है. सूरज की गिरफ्तारी रविवार को उसके घर से हुई है, जिसका संबंध जिले के अन्य बड़े अपराधियों से बताया जा रहा है. फेनहारा थानाध्यक्ष रोहित ने बताया कि सूरज पर मोतिहारी के छतौनी,चकिया और फेनहारा थाने में बाइक चोरी का मामला दर्ज है.
मार्च में सूरज के दो साथियों को पुलिस ने बाइक के साथ किया था गिरफ्तार. पुलिस ने मार्च महीने में फेनहारा से चोरी की बाइक के साथ शिवम और अरुण सहनी नामक युवक को गिरफ्तार किया था. मामले में सूरज के नाम का खुलासा किया था, जो अपने साथियों के साथ बाइक चोरी का बड़ा रैकेट संचालित करता था. थानाध्यक्ष ने बताया कि शिवम की गिरफ्तारी के लिये उसका नंबर सर्विलांस पर रखा गया था. सूरज और उसका गिरोह चोरी की बाइक को नेपाल में औने-पौने दाम पर बेचा करता था. हाल ही में मधुबन मलंग चौक से चोरी की बाईक के साथ गिरफ्तार चकरपेटा के गौरीशंकर सहनी भी सूरज और शिवम की चोरी की बाईक को खपाता था. सूरज पर फेनहारा थाना में कांड संख्या 12/17 और 25/17 दर्ज है. इसके अलावे जैसे ही रविवार को वह अपने घर पहुंचा, उसकी खोज में बेतिया पुलिस पहुंच गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन