पत्नी ने पति सहित तीन पर कराया केस दर्ज

Published at :25 Apr 2017 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी ने पति सहित तीन पर कराया केस दर्ज

बेतिया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोड़ा बलेदारी के अनीसा खातून ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पति महम्मद जमाल, लड्डू मियां व नूरी खातून को आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी में अनीसा ने बताया कि आरोपी घर में आये. सभी आरोपियों ने अनीसा […]

विज्ञापन

बेतिया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोड़ा बलेदारी के अनीसा खातून ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पति महम्मद जमाल, लड्डू मियां व नूरी खातून को आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी में अनीसा ने बताया कि आरोपी घर में आये. सभी आरोपियों ने अनीसा से अलमीरा की चाबी मांगे. जब पीड़िता ने चाबी देने से इंकार कर दिया,तो सभी कमरे में घुस गये व अलमीरा को तोड़कर 50 हजार नगद व सोने का चेन लूट कर चलते बने. मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन