बगहा में आंधी-पानी से िगरी दीवार, महिला की गयी जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Apr 2017 4:30 AM (IST)
विज्ञापन

बगहा : बगहा एवं आसपास के इलाकों में तेज आंधी व पानी के साथ पड़े ओलों ने भारी तबाही मचायी है. दर्जनों कच्चे-पक्के मकान तेज आंधी में ध्वस्त हो गये. दो दर्जन से ज्यादा बिजली पोल के गिर जाने के कारण आपूर्ति पर असर पड़ा है. कई इलाकों में बिजली गुल है. वहीं शास्त्री नगर […]
विज्ञापन
बगहा : बगहा एवं आसपास के इलाकों में तेज आंधी व पानी के साथ पड़े ओलों ने भारी तबाही मचायी है. दर्जनों कच्चे-पक्के मकान तेज आंधी में ध्वस्त हो गये. दो दर्जन से ज्यादा बिजली पोल के गिर जाने के कारण आपूर्ति पर असर पड़ा है. कई इलाकों में बिजली गुल है.
वहीं शास्त्री नगर में दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गयी है. यह महिला अपने कच्चे मकान में सो रही थी. उसी समय पड़ोसी की दीवार उसके छत पर गिर
बगहा में आंधी
गयी. शुक्रवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे अचानक तेज हवा चलने लगी. देखते देखते आंधी का रूप ले लिया.आंधी के साथ बारिश एवं ओले भी पड़ रहे थे.
आंधी से बगहा,भितहा, पिपरासी,चौतरवा आदि जगहों पर दर्जनों पेड़ एवं बिजली के पोल उखड़ कर गिर पड़े. बगहा के शास्त्री नगर निवासी इशू मियां की पत्नी अपने घर में सो रही थी. उसी समय तेज आंधी के कारण पड़ोसी बिस्मिल्लाह मियां के घर के दूसरी मंजिल पर उठायी गयी नयी दीवार उनके घर पर गिर गयी. इशू की छत एस्बेस्ट्स की होने की वजह से क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर पड़ी. इस क्रम में उस घर में सो रही उसकी 45 वर्षीय पत्नी तैमुन नेशा बुरी तरह घायल हो गयी. उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी. जिसे देखते हुए डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया. अस्पताल ले जाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गयी.
वहीं दूसरी ओर आंधी, पानी एवं ओले से सैकड़ों एकड़ गेहूं एवं रवि की फसल बरबाद हो गयी है. एक ही महीने में तीसरी बार आयी इस प्राकृतिक आपदा ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है. प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति को देखते हुए बगहा एसडीएम धर्मेंद्र कुमार ने सभी अंचलाधिकारी को इसका आकलन कर रिपोर्ट देने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




