ePaper

चंपारण सत्याग्रह पर डिजिटल प्रदर्शनी की शुरुआत करेंगे प्रधानमंत्री

Updated at : 07 Apr 2017 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
चंपारण सत्याग्रह पर डिजिटल प्रदर्शनी की शुरुआत करेंगे प्रधानमंत्री

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चंपारण सत्याग्रह पर सोमवार को विशेष डिजिटल प्रदर्शनी की शुरुआत करेंगे. एक शताब्दी पहले महात्मा गांधी द्वारा शुरू किए गए इस आंदोलन की याद में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. प्रदर्शनी का विषय ‘बापू को कार्यांजलि’ है जिसकी शुरुआत यहां के राष्ट्रीय अभिलेखागार में किया जाएगा. अधिकारियों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चंपारण सत्याग्रह पर सोमवार को विशेष डिजिटल प्रदर्शनी की शुरुआत करेंगे. एक शताब्दी पहले महात्मा गांधी द्वारा शुरू किए गए इस आंदोलन की याद में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. प्रदर्शनी का विषय ‘बापू को कार्यांजलि’ है जिसकी शुरुआत यहां के राष्ट्रीय अभिलेखागार में किया जाएगा.

अधिकारियों ने कहा कि इस विषय का उद्देश्य स्वच्छता के लक्ष्य को हासिल करना है जो महात्मा गांधी को काफी प्रिय था. प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अभिलेखागार के प्रांगण में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. राष्ट्रीय अभिलेखागार भवन के अग्रणी हिस्से को डिजिटल दीवार के रुप में विशेष रुप से प्रज्ज्वलित किया जाएगा.

महात्मा गांधी ने चंपारण के लोगों की हालत में सुधार के लिए एक शताब्दी पहले कई कदम उठाए थे. इनमें बुनियादी शिक्षा, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता के लिये उठाये जाने वाले कदम शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन