आंगनबाड़ी सेविकाओं का धरना दूसरे दिन भी जारी

Published at :05 Apr 2017 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी सेविकाओं का धरना दूसरे दिन भी जारी

बेतिया : बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर सोमवार से धरना पर बैठे सेविका सहायिकाओं का दूसरे दिन भी धरना जारी रहा. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता मीना कुशवाहा ने किया. धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश क्रांति ने सेविकाओं का 16 सूत्री मांगों को समर्थन करते हुए कहा कि हमारा संगठन बिहार […]

विज्ञापन

बेतिया : बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर सोमवार से धरना पर बैठे सेविका सहायिकाओं का दूसरे दिन भी धरना जारी रहा. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता मीना कुशवाहा ने किया. धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश क्रांति ने सेविकाओं का 16 सूत्री मांगों को समर्थन करते हुए कहा कि हमारा संगठन बिहार सरकार को सुसुप्तावस्था से जागृतावस्था में लाने के काम में जुटी है.

जिला प्रभारी अजय वर्मा ने दावा किया कि सेविकाओं सहायिकाओं के हड़ताल से विकास का कार्य ठप पड़ा हुआ है, लेकिन बिहार सरकार इसपर ध्यान नहीं दे रही है. धरना को संध्या शर्मा, बसंत शर्मा, कन्हैया कुशवाहा, राजेश पासवान, सीता देवी, मंजू देवी, बबीता देवी, सहाना परवीन, लक्ष्मी देवी, कुमार रुबी, रागनी, सबनम परवीन, रीना कुमारी आदि ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन