छात्रों को छुट्टी देने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Published at :05 Apr 2017 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रों को छुट्टी देने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सरिसवा : सम्राट अशोक की जयंती पर छुट्टी नहीं होने के बाद भी राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसा बाबू टोला के छात्रों को मध्यांतर के बाद छोड़ दिया गया. इस पर उबले ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया. सूचना पर पहुंचे प्रमुख के प्रतिनिधि सुरेंद्र साह को एचएम सीमा सिंह […]

विज्ञापन

सरिसवा : सम्राट अशोक की जयंती पर छुट्टी नहीं होने के बाद भी राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसा बाबू टोला के छात्रों को मध्यांतर के बाद छोड़ दिया गया. इस पर उबले ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया. सूचना पर पहुंचे प्रमुख के प्रतिनिधि सुरेंद्र साह को एचएम सीमा सिंह ने बताया कि सम्राट अशोक के बारे में छात्रों को जानकारी देकर छुट्टी कर दी गयी है. जबकि ऐसा नियम नहीं है. इस दौरान जांच के दौरान पोषाहार पंजी अपूर्ण पाया गया.

स्टॉक में भी कमी देखी गयी. भंडार कक्ष में सफाई की कमी रही. प्रदर्शनकारी ग्रामीणों में बिटटू सिंह, राजीव कुमार सिंह, जगरनाथ शर्मा, मोहन शर्मा, भीमल बैठा, छोटू सिंह नवल सिंह, सचिन आदि रहे. प्रमुख प्रतिनिधि श्री साह ने इसकी सूचना बीईओ डा. नंदनी को दी. बीईओ ने बताया कि इसकी जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन